*12वीं टॉप टेन में जशपुर के चौपाटी संचालक की बेटी ने तीसरे स्थान पर बनाया स्थान*

जशपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में जशपुरनगर जिले ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं के परिणाम में शहर के शासकीय स्वामी आत्मानंद स्‍कूल की छात्रा आयुषी गुप्ता ने बलौदा बाजार की छात्र प्रीति के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयुषी के पिता मुकेश, शहर के पुरानी टोली में एक चौपाटी का संचालन करते हैं और माता सुषमा गुप्ता घरेलू महिला है। आयुषी ने बताया कि वह नियमित रूप से कम से कम 6 घंटा पढ़ाई किया करती थी। इसके साथ ही वह लाइब्रेरी में भी पढ़ाई किया करती थी। आयुषी ने बताया कि परीक्षा के दौरान पूरी तरह दबाव से मुक्त रही और उसके माता-पिता ने भी दबाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करने में पूरी तरह से सहयोग दिया। आयुषी की मां सुषमा गुप्ता ने बताया कि आयुषी ने बिना ट्यूशन के ही यह मुकाम हासिल किया है। आयुषी का लक्ष्य सीए बनने का है। छत्‍तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। वर्ष 2024 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 83.72 रहा, जबकि 76.91 प्रतिशत लड़के सफल रहे। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40 अंकों के साथ टाप किया।

  • Related Posts

    *निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाइयाँ का वितरण,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ दुर्ग से शमीम अशरफी की रिपोर्ट दुर्ग,,सियासत दर्पण न्यूज़,,20 नवंबर 2025 को ग्राम लिमतारा में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सी एसआर बी…

    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़।रायपुर की खबर,,व्हाट्सएप नंबर 09827193215 रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,जमात ए इस्लामी हिंद की राष्ट्रव्यापी अभियान “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज” का आज से शुरुआत यह अभियान 21 नवंबर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाइयाँ का वितरण,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 2 views
    *निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाइयाँ का वितरण,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 3 views
    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 5 views
    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 2 views
    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 2 views
    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 2 views
    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    You cannot copy content of this page