*आरक्षक के गठजोड़ का सनसनीखेज मामला:मवेशियों की तस्करी, घातक हथियार भी मिले*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में मवेशियों के तस्कर और पुलिस के एक आरक्षक के गठजोड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मवेशियों के तस्करों को पकड़ने के बाद पुलिस की जानकारी में इस बात का पता चला है। आरक्षक के मिलीभगत की जानकारी मिलते ही एसपी ने उसे लाइन अटैच कर दिया है। अधिकारियों को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। हिर्री पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग घातक हथियारों के साथ बेलमुंडी के एक यार्ड में छुपे हैं। उनके पास घातक हथियार हैं। हथियारों से लैस लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने हिर्री, चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू के जवानों की चार टीम बनाई। चारों टीम ने शनिवार की रात बेलमुंडी स्थित यार्डनुमा मकान की घेराबंदी की। पुलिस के जवानों को देखते ही वहां छुपे लोग हथियारों के दम पर भागने की कोशिश करने लगे। इधर पहले से ही सतर्क पुलिस ने भाग रहे 10 लोगों को पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि सिरगिट्टी थाने में पदस्थ एक आरक्षक के संरक्षण में मवेशी तस्करी सक्रिय रहे। आरक्षक की शह पर वे लंबे समय से जिले में मवेशी और गांजा तस्करी कर रहे थे। जवान की मिलीभगत की जानकारी तत्काल एसपी रजनेश सिंह को दी गई। इस पर एसपी ने संदेही आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। आरक्षक जिले के सकरी थाने में पोस्टिंग के दौरान मवेशी तस्करों को संरक्षण देता था। वह मवेशी तस्करों को सुरक्षित रास्ते से जिले के बाहर पहुंचाने के काम में लगा था। मामला सामने आने पर आरक्षक के खिलाफ सकरी थाने में जुर्म दर्ज कर जांच की गई। कुछ दिन बाद आरक्षक को सिरगिट्टी थाने में पोस्टिंग दे दी गई। यहीं से वह एक बार फिर से मवेशी तस्करों से जुड़ गया।

  • Related Posts

    *निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाइयाँ का वितरण,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ दुर्ग से शमीम अशरफी की रिपोर्ट दुर्ग,,सियासत दर्पण न्यूज़,,20 नवंबर 2025 को ग्राम लिमतारा में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सी एसआर बी…

    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़।रायपुर की खबर,,व्हाट्सएप नंबर 09827193215 रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,जमात ए इस्लामी हिंद की राष्ट्रव्यापी अभियान “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज” का आज से शुरुआत यह अभियान 21 नवंबर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाइयाँ का वितरण,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 3 views
    *निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाइयाँ का वितरण,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 4 views
    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 5 views
    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    *रायपुर,नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 4 views
    *रायपुर,नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 4 views
    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 4 views
    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    You cannot copy content of this page