*कवर्धा,16 लाख रुपए का राशन घोटाला करने वाले भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी ना होने पर प्रदेश कांग्रेस ने उठाए सवाल,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

हितग्राहियों का अंगूठा लगाकर डकार गए 226 क्विंटल चावल

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भीड़ लोहारा थाना में घुस गई

प्रदेश कांग्रेस ने की घोटालेबाज की गिरफ्तारी की मांग, पूछा स्थानीय विधायक मंत्री मौन क्यों?

कलेक्टर से अपनी जिम्मेदारी निभाने कहा

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,20 मई कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा में राशन दुकान चलाने वाले भाजपा नेताओं ने 16 लाख रुपए का राशन घोटाला किया है। सहसपुर लोहारा नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष उषा श्रीवास राशन दुकान चलाने वाले समिति की अध्यक्ष तथा मनहरण श्रीवास राशन दुकान के सेल्समैन है। भाजपा नेताओं ने 300 से अधिक राशन हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर उन्हें अप्रैल और मई का राशन सामग्री नहीं दिया। कांग्रेस ने राशन घोटाले को भाजपा की फितरत बताया है तथा घोटालेबाजों की गिरफ्तारी ना होने पर सवाल उठाए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि राशन घोटाला प्रकाश में आने के बाद खाद्य विभाग ने थाना सहसपुर लोहारा में इस मामले में एफ.आई.आर लिखवाई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे अक्रोशित राशन हितग्राहियों की भीड़ 19 मई को थाना में घुस गई तथा थाना घेर लिया। इसे देखकर थाना में मजबूरी में राशन दुकान के सेल्समैन मनहरण श्रीवास और समूह के सचिव के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गईं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता हमेशा राशन घोटाला करते हैं। राज्य की वर्तमान सरकार में राज्य भर में राशन सामग्री के घोटाले में भाजपा पूरी तरह लगी हुई है। कवर्धा के विधायक विजय शर्मा के मंत्री बनने के पश्चात कबीरधाम जिले में घोटालों की बाढ़ आ गयी है। गड़बड़ियों घोटालों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौन रहते हैं। घोटाले के इस मामले में भी उप मुख्यमंत्री मौन बने हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस ने सहसपुर लोहारा में राशन घोटाले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि राशन सामग्री में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना का भी राशन शामिल है इस मामले में कबीरधाम जिले के मुखिया कलेक्टर जनमेजय महोबे की चुप्पी बहुत कुछ बयान करती है। आखिर कलेक्टर ने राशन घोटाले में गिरफ्तारी सुनिश्चित क्यों नहीं की? कलेक्टर को आखिर किसका डर है? घोटालेबाज भाजपा के नेता हैं इसलिए कलेक्टर उनकी गिरफ्तारी नहीं करा रहे हैं। इससे ये लगता है कि कलेक्टर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं

  • Related Posts

    *महासभा में हुआ अहम निर्णय* *राजा योगेश्वर राज सिंह ही बने रहेंगे जिला अध्यक्ष,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कबीरधाम, सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लिखना आय व्यय को महासभा में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बाड़ी बिल्डिंग ट्रेनर गिरफ्तार,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर (उम्र 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *रायपुर सूटकेस हत्याकांड…इन 6 बड़ी वजहों से फंसे आरोपी*

    *रायपुर सूटकेस हत्याकांड…इन 6 बड़ी वजहों से फंसे आरोपी*

    *5 जुलाई को नगरीय निकाय के कर्मचारियों का प्रदर्शन*

    *5 जुलाई को नगरीय निकाय के कर्मचारियों का प्रदर्शन*

    *बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल*

    *बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल*

    *मेकाहारा में हॉस्पिटल के गार्ड ने की चोरी*

    *मेकाहारा में हॉस्पिटल के गार्ड ने की चोरी*

    *प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, लड़की की मांग में सिंदूर और गले में मिला मंगलसूत्र*

    *प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, लड़की की मांग में सिंदूर और गले में मिला मंगलसूत्र*

    You cannot copy content of this page