*हेलथकेयर और रियल्टी कंपनियों में लिवाली से लौटी बाजार की तेजी*

मुंबई ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  विश्व बाजार की गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, रियल्टी, ऑटो और सर्विसेज समेत 18 समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत शेयर में आज तेजी लौट आई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 612.21 अंक की छलांग लगाकर 71,752.11 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 203.60 अंक उछलकर 21,725.70 अंक हो गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,774.50 अंक और स्मॉलकैप 1.83 प्रतिशत की उड़ान भरकर 45,722.58 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3914 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2455 में तेजी जबकि 1373 में गिरावट रही वहीं 86 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 46 कंपनियों में लिवाली जबकि शेष चार में बिकवाली हुई। बीएसई में इंडस्ट्रियल्स और कैपिटल गुड्स की 1.23 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 18 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान हेल्थकेयर 2.67, रियल्टी 2.29, कमोडिटीज 1.48, सीडी 1.43, ऊर्जा 0.73, एफएमसीजी 0.91, वित्तीय सेवाएं 1.31, आईटी 0.87, दूरसंचार 0.97, यूटिलिटीज 1.15, ऑटो 1.77, बैंकिंग 1.29, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.71, धातु 1.09, तेल एवं गैस 0.29, पावर 1.15, टेक 0.73 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.60 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रूख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04, जर्मनी का डैक्स 0.11, हांगकांग का हैंगसेंग 1.39 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.48 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं, जापान के निक्केई में 0.61 प्रतिशत की तेजी रही।

  • Related Posts

    *रायपुर,,एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की तिथि 4 दिसंबर से बढाकर अब 11 दिसंबर कर दी गई.*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। जिसके अनुसार,अब 12 राज्यों समेत छत्तीसगढ़…

    *रिहायशी इलाके में पुलिस कैंप, छीनी जाती ज़मीन : ‘नए भारत’ में आदिवासी अस्तित्व पर गहराता संकट* *(आलेख : सिराज दत्ता)*

    15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर मोदी सरकार ने फिर धूमधाम से ‘जनजाति गौरव दिवस’ मनाया और अपने को आदिवासियों (जिनकी आबादी देश की जनसंख्या का लगभग 9%…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    • By SIYASAT
    • December 2, 2025
    • 1 views
    *अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि*

    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *एनआईटी चौपाटी विवाद में कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी*

    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 5 views
    *फरार सूदखोर रोहित तोमर का पता बताने वालों को मिलेगा इनाम*

    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध*

    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    • By SIYASAT
    • December 1, 2025
    • 7 views
    *भिलाई,मैत्रीबाग चिड़ियाघर में जया की मौत*

    You cannot copy content of this page