*उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 1.23 करोड़ रुपए मंजूर*

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 18 कार्यों के लिए राशि स्वीकृत

कई गांवों में बनेंगे सीसी रोड, रंगमंच, अटल सदभावना भवन, सामुदायिक भवन, शेड और नाली

रायपुर  । (सियासत दर्पण न्यूज़) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर पंचायत संचालनालय ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में विभिन्न कार्यों के लिए एक करोड़ 23 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। इस राशि से क्षेत्र में सीसी रोड, रंगमंच, अटल सदभावना भवन, सामुदायिक भवन, शेड और नाली निर्माण जैसे अधोसंरचना विकास के 18 कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत लोरमी के विभिन्न गांवों में नौ सीसी रोड, तीन रंगमंच भवन, दो अटल सदभावना भवन, दो सामुदायिक भवन तथा शेड निर्माण व नाली निर्माण के एक-एक कार्यों की मंजूरी दी गई है।

योजना के तहत सीसी रोड निर्माण के नौ कार्यों के लिए कुल 57 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर, बांधा, बागमार, रजपालपुर, भालूखोंदरा, चिखलदाह, सिंघनपुरी, खुड़िया और डुडवा डोंगरी में सीसी रोड बनाए जाएंगे। पंचायत संचालनालय द्वारा झाफल, बिराजकछार और बोईरपारा में रंगमंचों के निर्माण के लिए कुल 15 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत सुरही और झलरी में अटल सदभावना भवनों के लिए कुल 20 लाख रुपए तथा राम्हेपुर (जे) और भूतकछार में सामुदायिक भवनों के लिए कुल 13 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। साल्हेघोरी में शेड निर्माण के लिए दस लाख रुपए और गातापार में नाली निर्माण के लिए भी सात लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है।

  • Related Posts

    *रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी“संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम”श्रीनाथ भोगल बनाए गए जिला सचिव*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से श्री श्रीनाथ भोगल को जिला सचिव पद…

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी’ द्वारा आयोजित ‘राज्य स्तरीय हज किट वितरण एवं सम्मान समारोह*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर  रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर स्थित स्व.अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में ‘छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी’ द्वारा आयोजित ‘राज्य स्तरीय हज किट वितरण एवं सम्मान समारोह माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी“संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम”श्रीनाथ भोगल बनाए गए जिला सचिव*

    • By SIYASAT
    • April 26, 2026
    • 7 views
    *रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी“संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम”श्रीनाथ भोगल बनाए गए जिला सचिव*

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी’ द्वारा आयोजित ‘राज्य स्तरीय हज किट वितरण एवं सम्मान समारोह*

    • By SIYASAT
    • April 26, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी’ द्वारा आयोजित ‘राज्य स्तरीय हज किट वितरण एवं सम्मान समारोह*

    *रायपुर,,हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें – विष्णु देव साय*

    • By SIYASAT
    • April 25, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,,हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें – विष्णु देव साय*

    *खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की गुणवत्ता जांच,स्वच्छता में कमी पर दुकान को नोटिस*

    • By SIYASAT
    • April 25, 2026
    • 6 views
    *खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की गुणवत्ता जांच,स्वच्छता में कमी पर दुकान को नोटिस*

    *कोहली की छत्तीसगढ़ यात्रा: रायपुर तैयार, पांच दिन रहेंगे महान बल्लेबाज*

    • By SIYASAT
    • April 25, 2026
    • 7 views
    *कोहली की छत्तीसगढ़ यात्रा: रायपुर तैयार, पांच दिन रहेंगे महान बल्लेबाज*

    *बिलासपुर में विवाद: राम पर टिप्पणी और जाति-धर्म को लेकर छात्रों का प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • April 25, 2026
    • 25 views
    *बिलासपुर में विवाद: राम पर टिप्पणी और जाति-धर्म को लेकर छात्रों का प्रदर्शन*

    You cannot copy content of this page