*बिलासपुर,खिलाड़ियों की जरूरत महसूस कर दी बड़ी सौगात*

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट को रेलवे मंडल सेक्रो ने ऐसी सौगात दी है, जो खिलाड़ियों की जरूरत थी। फ्लड लाइट की सुविधा होने से अब इस मैदान में रात्रिकालीन खेलों का आयोजन आसानी से होने लगा है। पहले आयोजनकर्ताओं को इसमें अतिरिक्त खर्च करने पड़ते थे। बांस के सहारे लाइटें लगाई जाती थीं। इसके बदले में भारी भरकम शुल्क लाइट संचालकों को देना पड़ता था। इस सुविधा का एक बड़ा लाभ खिलाड़ियों को यह भी मिला है कि वह अब रात में भी मैदान पहुंचकर अभ्यास कर रहे हैं। मंडल सेक्रो रेलवे कर्मचारियों व उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य करती है। उनकी ओर से कर्मचारियों के हित में कई कल्याणकारी कार्य का निष्पादन किया गया है। इसमें महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़ी कोचिंग संस्थानों में निश्शुल्क कोचिंग की सुविधा के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए निश्शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना शामिल है। अब महिलाएं खिलाड़ियों पर भी ध्यान दे रही हैं। इसमें फ्लड लाइट महत्वपूर्ण सुविधा है। इस मैदान के लिए लंबे समय से फ़्लड लाइट की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस आवश्यकता को मंडल सेक्रो ने न केवल गंभीरता से लिया, बल्कि इस सुविधा को किसी भी सूरत में उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इसी का नतीजा है कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराने एवं रात्रिकालीन विभिन्न खेलों के आयोजन के लिए हाई मास्ट फ़्लड लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जब से यह सुविधा शुरू हुई है लगातार रात्रिकालीन खेलों का आयोजन हो रहा है। वर्तमान में यहां मजदूर कांग्रेस की ओर से अंतर विभागीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें रेलवे के अलग-अलग विभागों की टीमों ने भाग लिया है। रात्रिकालीन आयोजन होने के कारण कामकाज भी प्रभावित नहीं होता। इंस्टीट्यूट में फ्लट लाइट के लिए चार टावर लगाए गए हैं। एक टावर में 16 लाइटें हैं। इसी तरह जब एक साथ 64 लाइटें जलती हैं तो मैदान जगमगा उठता है। रात में भी बारीक से बारीक चीजें भी बड़ी आसानी से नजर आती हैं। यही कारण है कि क्रिकेट का टूर्नामेंट बड़ी आसानी से हो जा रहा है। इंस्टीट्यूट प्रबंधन का कहना है कि मंडल सेक्रो की ओर से लगातार खिलाड़ियों की सुविधाओं उपलब्ध कराई गई है। इसमें पेयजल सबसे प्रमुख है।

  • Related Posts

    *भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत की खबर*

    नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय क्रिकेट टीम और उसके प्रशंसकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस…

    *श्रेयस अय्यर सिडनी में आईसीयू में भर्ती*

    नई दिल्ली : (सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मैच के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। श्रेयस अय्यर को सिडनी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बिलासपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 2 views
    *बिलासपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    *बालोद में मर्डर की वारदात का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है.*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 4 views
    *बालोद में मर्डर की वारदात का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है.*

    *रायपुर,,पुरानी बस्ती में मिली युवती की लाश,हत्या या आत्महत्या,पुलिस कर रही दोनों एंगल से मामले की जांच*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 4 views
    *रायपुर,,पुरानी बस्ती में मिली युवती की लाश,हत्या या आत्महत्या,पुलिस कर रही दोनों एंगल से मामले की जांच*

    *रायपुर,,असम में हो रहे संगठन के कार्यों को लेकर स्पेशल आब्जर्वर विकास उपाध्याय असम पहुँचे*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 7 views
    *रायपुर,,असम में हो रहे संगठन के कार्यों को लेकर स्पेशल आब्जर्वर विकास उपाध्याय असम पहुँचे*

    *51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 5 views
    *51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण*

    *रायपुर,,अमित बघेल के बयान के खिलाफ प्रदर्शन के बाद रायपुर और सरगुजा में FIR*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 10 views
    *रायपुर,,अमित बघेल के बयान के खिलाफ प्रदर्शन के बाद रायपुर और सरगुजा में FIR*

    You cannot copy content of this page