*अंतिम चरण में 57 संसदीय सीटों पर मतदान शनिवार को*

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  देश में 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए करीब दो महीने तक चले हाई-वोल्टेज प्रचार के बाद अब सभी की निगाहें शनिवार को अंतिम चरण में 57 संसदीय सीटों के लिए होने वाले मतदान पर टिकी है। इन सीटों में सर्वाधिक हाईप्रोफाइल वाराणसी सीट भी शामिल हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। श्री मोदी ने 2014 और 2019 में यहां से जीत हासिल की और अब अपने तीसरे कार्यकाल के लिए कृतसंकल्पित हैं। केंद्रशासित चंडीगढ़ की एक सीट समेत हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सभी सीटों के साथ, ओडिशा (छह), उत्तर प्रदेश में (13) , पश्चिम बंगाल में (नौ) तथा बिहार में आठ एवं झारखंड (तीन) सीटों पर भी मतदान होगा। वर्ष 2019 के आम चुनावों में इन 57 में से भाजपा ने 25 सीटें जीतीं, तृणमूल कांग्रेस ने नौ और कांग्रेस ने आठ सीटें जीती थी। अंतिम चरण के चुनाव में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें पंजाब से 328, उत्तर प्रदेश से 144, बिहार से 134, ओडिशा से 66, झारखंड से 52, हिमाचल प्रदेश से 37 और चंडीगढ़ से चार प्रत्याशी शामिल हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , अभिनेत्री से नेत्री बनी कंगना रनौत, हरसिमरत कौर बादल, रवि किशन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी तथा अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। इससे पहले सात चरणों वाले चुनावों के लिए 75 दिनों तक चला प्रचार अभियान गुरुवार को समाप्त हो गया। केंद्र मे सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तीसरी बार सत्तासीन होने के लिए कोशिश कर रही है वहीं कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी दलों का इंडिया समूह ने एक दशक के बाद सत्ता में उलटफेर को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच श्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में अपना तूफानी अभियान पूरा करने के बाद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पंजाब में जनसभाएं की और इसके बाद 48 घंटे के ध्यान के लिए देश के सबसे दक्षिणी छोर पर कन्याकुमारी चले गये।

  • Related Posts

    *सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा*

    भोपाल/मंडला। (सियासत दर्पण न्यूज़) मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 16 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा। उनके लाड़ले भाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिले के टिकरवारा…

    *सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध में संलिप्त चार सरगनाओं को किया गिरफ्तार*

    कोलकाता । (सियासत दर्पण न्यूज़) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की साइबर अपराध शाखा ने डिजिटल रूप से झूठे वारंट तैयार करके निर्दोष लोगों को ठगने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *IPL के बीच 6 राज्यों के 14 सटोरिए गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2025
    • 1 views
    *IPL के बीच 6 राज्यों के 14 सटोरिए गिरफ्तार*

    *बागी पार्षद को बनाया नेता प्रतिपक्ष, राजीव भवन में हंगामा*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2025
    • 2 views
    *बागी पार्षद को बनाया नेता प्रतिपक्ष, राजीव भवन में हंगामा*

    *मंत्रिपरिषद के निर्णय*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2025
    • 1 views
    *मंत्रिपरिषद के निर्णय*

    *नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2025
    • 2 views
    *नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *कार पेड़ से टकराई, आग लगने से चालक जिंदा जला*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2025
    • 3 views
    *कार पेड़ से टकराई, आग लगने से चालक जिंदा जला*

    *एडवांस देकर बुक किया था होटल, लॉकडाउन के कारण नहीं हुई शादी… कंज्यूमर कोर्ट का आदेश- ग्राहक को लौटाने होगी राशि*

    • By SIYASAT
    • April 17, 2025
    • 3 views
    *एडवांस देकर बुक किया था होटल, लॉकडाउन के कारण नहीं हुई शादी… कंज्यूमर कोर्ट का आदेश- ग्राहक को लौटाने होगी राशि*

    You cannot copy content of this page