*दूधमुंहे बेटे को सौतेली मां ने पटक कर मार डाला*

अंबिकापुर : (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के सामरी थाना के ग्राम पचपेड़ी में सौतेली मां ने सात माह के अबोध बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला की पकड़ में आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि ग्राम पचपेड़ी निवासी जेठुआ कोरवा की पत्नी मघनी कोरवा की सात माह पहले बच्चे को जन्म देते समय मृत्यु हो गई थी। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। जन्म के बाद पिता ने घरवालों के साथ मिलकर नवजात का पालन-पोषण किया। बाद में उसकी देखभाल के लिए लगभग चार माह पहले ग्राम महुआटोली निवासी मनिता कोरवा को बतौर पत्नी बनाकर घर लाया था। जेठुआ कोरवा के अनुसार घटना दिवस को वह सरहुल त्योहार में शामिल होने चुनचुना बस्ती गया था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी, सात माह के बच्चे के साथ थी। सरहुल त्योहार मनाकर शाम को वह घर लौटा तो देखा कि बच्चा जमीन पर पड़ा था। उसके ऊपर कपड़ा ढंका हुआ था। शरीर में कोई हलचल नहीं था। उसने बच्चे को गोद में उठाकर देखा तो उसकी सिर के पीछे व कनपटी के पास चोट के निशान नजर आए। जब उसने पत्नी से पूछताछ शुरू की तो वह वहां से फरार हो गई। उसके बाद वापस नहीं लौटी। पत्नी के फरार होने तथा घर में बच्चे के साथ उसी के होने के कारण सौतेली मां द्वारा ही हत्या करने का संदेह है।

  • Related Posts

    *टोल नाका के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत*

    कोण्डागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) नेशनल हाईवे 30 पर मसोरा टोल नाका के समीप बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में पाँच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब…

    *एक आवाज पर कांप जाता था इलाका… मौत पर नहीं जुटे लोग*

    सुकमा: (सियासत दर्पण न्यूज़) जिस हिड़मा की एक आवाज पर गांव ही नहीं बल्कि पूरे इलाके के लोग एकत्रित हो जाते थे, तीन स्तर की सुरक्षा में रहने वाला और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *टोल नाका के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 1 views
    *टोल नाका के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत*

    *एक आवाज पर कांप जाता था इलाका… मौत पर नहीं जुटे लोग*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 1 views
    *एक आवाज पर कांप जाता था इलाका… मौत पर नहीं जुटे लोग*

    *रायगढ़ में युवक ने घर में घुसकर बाप-बेटी की पत्थर से निर्मम हत्या, महिला घायल; इलाके में दहशत*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 1 views
    *रायगढ़ में युवक ने घर में घुसकर बाप-बेटी की पत्थर से निर्मम हत्या, महिला घायल; इलाके में दहशत*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रद्द की सरकार की समीक्षा याचिका*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रद्द की सरकार की समीक्षा याचिका*

    *वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 1 views
    *वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय*

    *मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर दी बधाई*

    • By SIYASAT
    • November 19, 2025
    • 2 views
    *मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर दी बधाई*

    You cannot copy content of this page