*रायपुर,एकमात्र चंदखुरी मंदिर की दीवारों से टपकीं भ्रष्टाचार की बूंदें*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर तीन साल पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बने विश्व के एकमात्र माता कौशल्या मंदिर की दीवारों से भ्रष्टाचार की बूंदें टपक रही हैं। छत टपकने से मंदिर परिसर के भीतर पानी जमा हो चुका है। यदि स्थिति को नहीं सुधारा गया तो मंदिर की प्रसिद्ध पर दाग लग सकता है।

कौशल्या मंदिर की छत से पानी टपकने पर राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में बारिश में निर्माण कार्य की खामियां उजागर हो गई। यहां निर्माण के बाद पहली बारिश में ही भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में पानी का रिसाव देखा गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि कौशल्या धाम की छत से पानी टपकने का अर्थ है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का एक और भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। पूर्व कांग्रेस सरकार के नेताओं ने माता कौशल्या के मंदिर को भी नहीं छोड़ा तो सोच सकते हैं कि कितना भ्रष्टाचार किया गया है।

करोड़ों रुपये खर्च कर मंदिर बनाया गया और छत टपक रही है। कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। पूर्व सरकार की नाकामी की वजह से 2023 में सरकार से हाथ धोना पड़ा।

मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि कांग्रेस के द्वारा प्रदेशभर में कानून व्यवस्था की नाकामी को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन से ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री मंदिर-मस्जिद के मुद्दों को तूल दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को पहले कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए और विकास कार्यों को लेकर बात करनी चाहिए। महिलाओं की अस्मिता की रक्षा करनी चाहिए।

  • Related Posts

    *रायपुर,,दहशतगर्दी समाज का नासूर, हर तरह की दहशतगर्दी निंदनात्मक -सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,आल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी ने दिल्ली बम धमाके…

    *रायपुर,,अब छत्तीसगढ़ में हर साल 10,000 युवा सीखेंगे आधुनिक तकनीक, आईटीआई कॉलेजों में आएगा बड़ा बदलाव*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के NAMTECH कॉलेज का किया दौरा रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH का भ्रमण किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 2 views
    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 3 views
    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 2 views
    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 2 views
    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    *टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 3 views
    *टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत*

    You cannot copy content of this page