Home / chhattisgarh / *दंतैल हाथी ने ली वृद्ध कोरवा महिला की जान*

*दंतैल हाथी ने ली वृद्ध कोरवा महिला की जान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोरबा। (सियासत दर्पण न्यूज़) दंतैल हाथी ने एक बार फिर पहाड़ी कोरवा महिला को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही दो बैलों को भी मार डाला है। घटना बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत माखुरपानी के ग्राम गढ़कटरा की है। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे यहां रहने वाली भलाई बाई पहाड़ी कोरवा 68 वर्ष घर से दिशा मैदान के लिए निकली थी।

इस बीच जंगल में अचानक लोनार हाथी से उसका सामना हो गया। वह जान बचाने के लिए भागती इससे पहले हाथी उसे अपना शिकार बना लिया और कुचल दिए जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सरपंच व वन कर्मी घटनास्थल पहुंचे है। गांव में ही दो बैल भी मृत अवस्था में मिले हैं। माना जा रहा है कि इसी हाथी ने इन मवेशियों को भी कुचला है। अब इस घटना के बाद से यहां के ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page