*पॉलीटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन का आज अंतिम दिन*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अभी तक सिर्फ 30 प्रतिशत सीटों में प्रवेश हो पाए हैं। लगभग 70 प्रतिशत सीटें खाली है। प्रथम चरण में 1,589 सीटों में प्रवेश हुए है, वहीं दूसरी लिस्ट में सिर्फ 945 सीटें आवंटित की गई है। आवंटित सीटों में प्रवेश का आज अंतिम दिन है। प्रदेश में पॉलीटेक्निक की लगभग साढ़े आठ हजार सीटें हैं। पिछले कई वर्षों से पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश कम हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश में पांच नए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज शुरू किए गए। शुरू हुए नए पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रथम चरण में बहुत कम छात्रों ने प्रवेश लिया है।

दूसरी आवंटित सूची में भी इन कॉलेजों में प्रवेश लेने में छात्रों ने रूचि नहीं दिखाई है। सिर्फ 30 सीटें आवंटित हुई है। इससे पता चलता है कि छात्रों में नए संस्थान के प्रति उत्साह नहीं है। इसी तरह तकनीकी शिक्षा संचालनालय की ओर से एमसीए की भी दूसरी आवंटन सूची जारी की गई। इसमें करीब 100 सीटें आवंटित हुई है। प्रदेश में एमसीए की साढ़े पांच सौ सीटें हैं। इनमें आधी से ज्यादा खाली है। दूसरे राउंड के प्रवेश का आज अंतिम दिन है। खाली सीटों के लिए कॉलेज स्तर पर काउंसिलिंग होगी। इसके लिए नौ सितंबर से पंजीयन शुरू होगा।

पिछले वर्ष पॉलीटेक्निक कॉलेजों में 37.7 प्रतिशत सीटों में प्रवेश हुए थे, बाकि सीटें खाली रह गई थी। प्रदेश में 32 शासकीय, 14 निजी और एक विश्वविद्यालय में प्रवेश हुए थे। इन संस्थानों में 7,615 सीटें थी, जिसमें 2,875 सीटों में ही प्रवेश हुए थे। इस वर्ष पांच नए कॉलेज खुलने से सीटें बढ़ गई है।
बीटेक के लिए कॉलेज स्तर पर काउंसिलिंग नौ से

बीटेक, एमबीए, एमटेक व बीटेक लेटेरल एंट्री से प्रवेश के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग समाप्त हो गई है। खाली सीटों के लिए अब कॉलेज स्तर पर काउंसिलिंग होगी। इसके लिए नौ सितंबर से पंजीयन होगा। 12 सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके अनुसार 15 सितंबर तक एडमिशन दिए जाएंगे। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में मैनेजमेंट छोड़कर बीटेक की कुल 9,584 सीटें हैं। दो राउंड के बाद 5 हजार से अधिक सीटों में प्रवेश हुए हैं।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,राज्य हज निरिक्षक हज यात्रियों को हर संभव सुविधाए मुहैया कराये- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी*

    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्‌टा खिलाने वाले 3 गिरफ्तार*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 4 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग अभी तक गिरफ्त में नहीं*

    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी*

    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 3 views
    *बाबू खेमानी से कारोबारियों ने ली ID, सुरक्षा पर सवाल*

    You cannot copy content of this page