*कवर्धा,सरस्वती सायकल वितरण योजना बालिकाओं को सशक्तक व आत्मनिर्भर बनाने में कारगर: डॉ वीरेन्द्र साहू,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ से कवर्धा जिला ब्यूरो चीफ दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

ग्राम बिरकोना में स्कूली बालिकाओं जनपद उपाध्यक्ष ने बांटी नि:शुल्क सायकल

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़। जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत ग्राम बिरकोना में संचालित शासकीय शंकराचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल में बीते दिनो राज्य शासन की नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण की गई है। इस सायकल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. वीरेन्द्र साहू ने उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती सायकल योजना न केवल छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करती है, बल्कि उनके सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देती है।

सरस्वती सायकल योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा तक पहुंचाने में मदद करना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा छात्राओं को मुफ्त साइकिल प्रदान की जाती है, ताकि वे आसानी से अपने स्कूल जा सकें। उन्होने कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन लड़कियों के लिए है, जिन्हें अपने घर से स्कूल तक की दूरी तय करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर परिवहन की सुविधाएं सीमित होती हैं, और कई बार लड़कियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इस कारण से कई लड़कियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। लेकिन सरस्वती सायकल योजना ने इस बाधा को दूर करने का कार्य किया है। इस योजना के माध्यम से छात्राएं न केवल स्कूल आसानी से पहुंच पाती हैं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और स्वतंत्रता की भी अनुभूति होती है। यह योजना लड़कियों की शिक्षा दर में वृद्धि करने के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान को भी बढ़ावा देती है। साइकिल मिलने के बाद, छात्राओं के समय की बचत होती है, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाती हैं। इसके अलावा, यह योजना समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम बिरकोना में आयोजित सायकल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील साहू, श्याम चंद्रवंशी, सुखचैन चंद्रवंशी, बेदराम चंद्रवंशी, प्रेमकांत जोशी, सुंदर लहरे, नरेश यादव, बलराम साहू, अजय चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पालक स्कूली छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    *कवर्धा,लोहारिडीह आगजनी मामला,, पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा पुलिस बेगुनाहों को गिरफ्तार कर जेल में डाल रही है.सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्टर- दुखहरण सिंह ठाकुर*

    कवर्धा,लोहारिडीह गांव से जीरो ग्राउंड रिपोर्ट, सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्टर- दुखहरण सिंह ठाकुर लोहारिडीह आगजनी कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम जिले के लोहारिडीह मे युवक को जिन्दा जलाने व पुलीसिया कार्यवाही की…

    *कवर्धा,चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रदेश स्तरीय 53 वाँ महाधिवेशन संपन्न,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पांच एकड़ शासकीय भूमि देने की घोषणा की दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से कवर्धा जिला ब्यूरो चीफ दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,कवर्धा मे आज चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रदेश स्तरीय 53वाँ महाधिवेशन हुआ, इस अधिवेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,एजाज ढेबर का भतीजा शोएब ढेबर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • September 19, 2024
    • 7 views
    *रायपुर,एजाज ढेबर का भतीजा शोएब ढेबर गिरफ्तार*

    *कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर विरोध में छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • September 19, 2024
    • 6 views
    *कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर विरोध में छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन*

    *बिलासपुर में ढाई लाख की उठाईगिरी, बाइक से फरार हुए बदमाश*

    • By SIYASAT
    • September 19, 2024
    • 6 views
    *बिलासपुर में ढाई लाख की उठाईगिरी, बाइक से फरार हुए बदमाश*

    * विस उपचुनाव में बसपा के लिये मौका: मायावती*

    • By SIYASAT
    • September 19, 2024
    • 4 views
    * विस उपचुनाव में बसपा के लिये मौका: मायावती*

    *एडीबी का वैश्विक अनुभव मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में सहयोगी होगा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल*

    • By SIYASAT
    • September 19, 2024
    • 4 views
    *एडीबी का वैश्विक अनुभव मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में सहयोगी होगा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल*

    * राष्ट्रपति मुर्मु ने श्रीमहाकाल परिसर में स्वच्छता के लिये किया श्रमदान*

    • By SIYASAT
    • September 19, 2024
    • 2 views
    * राष्ट्रपति मुर्मु ने श्रीमहाकाल परिसर में स्वच्छता के लिये किया श्रमदान*

    You cannot copy content of this page

    Choose from the mostbet variety of baccarat, roulette, blackjack, poker along with other gambling tables. Bütün bu bonus mostbet casino və promosiyalardan faydalanmaq ötrü sadəcə sayta daxil olmaq və qeydiyyatdan ötmək lazımdır. Mobil tətbiqlərin gətirdiyi 1xbet üstünlüklərdən, siyahının başında başlanğıc probleminin yaşanmaması varidat. Müştəri ödənişləri TsUPIS pin-up ASC QIWI-bank vasitəsilə həyata keçirilir.