बीजापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे उस समय हुई जब जवान टॉवर मोर्चा नंबर 2 पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। जानकारीके अनुसार मृतक जवान का नाम पवन कुमार है, जोकि 199 बटालियन के मुख्यालय पातरपारा, भैरमगढ़ में हेड कांस्टेबल के पद पदस्थ था। गोली की आवाज सुनकर जवान के साथी मौके पर पहुंचे तो देखा कि जवान लहूलुहान गिरा पड़ा था।आनन-फानन में जवान पवन कुमार को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी आत्महत्या के कारणों की अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हेड कांस्टेबल पवन कुमार रेवाड़ी, हरियाणा के निवासी थे। मामले में थाना भैरमगढ़ में मर्ग पंजीबद्ध किया गया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृत जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
*शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का शैक्षणिक अवलोकन,, शाज़िया अली खान की रिपोर्ट*
सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट। बिलासपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर के हिंदी, पत्रकारिता एवं संगीत विभाग की छात्राओं…








