*शादी से लौटते वक्‍त बारातियो को अनियंत्रित वाहन ने कुचला, छह घायल*

बालोद। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर स्थित कोरगुड़ा गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक मैक्सी कैब अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई और एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से सभी को गंभीर चोटें आईं। घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मैक्सी कैब में सवार सभी लोग राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव उमरादाह लौट रहे थे। तभी अचानक कैब का चालक जो नशे की हालत में था, जिसके कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वह खेत में पलट गई। घटना के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि चालक शराब के नशे में था, जिससे यह दुर्घटना हुई। कैब में कुल 17 लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, लेकिन छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    *भावना बोहरा ने महिलाओ की पाखारी पाव, हाथों से पहनाई चरण पादुका,लोगों ने कहा विधायक हो तो ऐसा,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोदी की गारंटी हो रही पूरी – भावना बोहरा कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,मुख्यमंत्री विष्णु…

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान: स्वस्थ जीवन के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का अभिन्न अंग – मुख्यमंत्री श्री साय नालंदा परिसर सहित 108 करोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,हज-2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया शुरू*

    *रायपुर,हज-2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया शुरू*

    *यूपीएससी परीक्षा की कोचिंग हेतु एंट्रेंस परीक्षा का रायपुर में आयोजन,सम्पन्न*

    *यूपीएससी परीक्षा की कोचिंग हेतु एंट्रेंस परीक्षा का रायपुर में आयोजन,सम्पन्न*

    *रायपुर,,धर्म के नाम पर सत्ता पाने वालों का असली रूप आया सामने,,।मंदिरों से टैक्स की वसूली क्यों ? – विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,धर्म के नाम पर सत्ता पाने वालों का असली रूप आया सामने,,।मंदिरों से टैक्स की वसूली क्यों ? – विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद में नई नियुक्ति : क्षमा देवी साहू बनीं प्रदेश सहमंत्री,,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद में नई नियुक्ति : क्षमा देवी साहू बनीं प्रदेश सहमंत्री,,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *कांकेर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद में गणेश तिवारी को सौंपा गया संगठन महामंत्री का दायित्व*

    *कांकेर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद में गणेश तिवारी को सौंपा गया संगठन महामंत्री का दायित्व*

    *जगत गुरु रूद्र कुमार जी पूर्व कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया,,, गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *जगत गुरु रूद्र कुमार जी पूर्व कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया,,, गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    You cannot copy content of this page