*नक्सलवाद के खिलाफ एनआईए को मिली बड़ी कामयाबी*

बस्तर/बीजापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ ही केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर लगातार चोट हो रही है। ताजा खबर बस्तर और बीजापुर से है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बस्तर में उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब 10 जवानों की जान लेने वाला खूंखार नक्सली बांद्रा ताती गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना 23 अप्रैल 2023 को हुई थी, जब ताती ने घात लगाकर विस्फोट किया और जवानों की जान ले ली। यह गिरफ्तारी अरनपुर इलाके से हुई है। इस बीच, थाना बासागुड़ा, कोबरा 210 एवं केरिपु 168 की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर राजपेंटा, सारकेगुड़ा की ओर निकली थी। राजपेंटा एवं सारकेगुड़ा जाने के मार्ग पर रोड किनारे 3-4 व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिसे रोड ओपनिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जो पूछताछ पर अपना नाम नागेश बोडडूगुल्ला मासा हेमला, सन्नू ओयाम लेमाम छोटू बताया है। पकड़े गये नक्सलियों की तलाशी के दौरान पास में रखे थैला में एक कुकर बम, एक टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी, दवाईया एवं माओवादी साहित्य बरामद किया गया। नक्सलियों से उक्त प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के परिवहन के सबंध में नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज मांगा गया जो किसी प्रकार का दस्तावेज नही होना बताया।

  • Related Posts

    *शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का शैक्षणिक अवलोकन,, शाज़िया अली खान की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट। बिलासपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर के हिंदी, पत्रकारिता एवं संगीत विभाग की छात्राओं…

    *रायपुर,,दहशतगर्दी समाज का नासूर, हर तरह की दहशतगर्दी निंदनात्मक -सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,आल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी ने दिल्ली बम धमाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में डीएसपी परिवार और होटल कारोबारी के विवाद की गूंज अदालत तक पहुंची*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 3 views
    *रायपुर में डीएसपी परिवार और होटल कारोबारी के विवाद की गूंज अदालत तक पहुंची*

    *छत्तीसगढ़ के 38 अधिकारियों का तबदला*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 3 views
    *छत्तीसगढ़ के 38 अधिकारियों का तबदला*

    *महिला की जली लाश मिलने से फैली सनसनी*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 5 views
    *महिला की जली लाश मिलने से फैली सनसनी*

    *नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 4 views
    *नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *सरगुजा का अब तेजी से हो रहा विकास – अरुण साव*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 4 views
    *सरगुजा का अब तेजी से हो रहा विकास – अरुण साव*

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 4 views
    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा*

    You cannot copy content of this page