*रायपुर में पति ने पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंका, गिरफ्तार*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है। एक पति पर अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटकर उसे दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंकने की घटना सामने आई है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके का है। जहां आरोपी पति सुनील जनबन्धु के द्वारा अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंकने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बेटी को किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था। इसी दौरान पत्नी सपना काम से लौटी थी। बेटी को पिटता देख विरोध किया तो उसकी पिटाई करते हुए छत से फेंक दिया। पड़ोसियों ने बताया कि सुनील इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वह शराब का आदी बताया गया है। पत्नी सपना झाड़ू पोछे का काम करती है, काम से लौटी थी उसी वक्त आरोपी पति ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सुनील जनबन्धु को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास समेत अनेक मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। महिला को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,दहशतगर्दी समाज का नासूर, हर तरह की दहशतगर्दी निंदनात्मक -सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,आल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ़ किछौछवी ने दिल्ली बम धमाके…

    *रायपुर,,अब छत्तीसगढ़ में हर साल 10,000 युवा सीखेंगे आधुनिक तकनीक, आईटीआई कॉलेजों में आएगा बड़ा बदलाव*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के NAMTECH कॉलेज का किया दौरा रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH का भ्रमण किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    * नई औद्यागिक नीति से प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण – देवांगन*

    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन*

    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 1 views
    *73,868 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि डी.बी.टी. से की गई वितरण*

    *टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 2 views
    *टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत*

    *एटीएम-कार्ड बदलकर बुजुर्ग से 1.9 लाख ठगे*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 2 views
    *एटीएम-कार्ड बदलकर बुजुर्ग से 1.9 लाख ठगे*

    You cannot copy content of this page