*भोजनकाल तक जिम्बाब्वे के दो विकेट पर 92 रन*

बुलावायो ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बेन कर्रन (68) रनों की अर्धशतकी पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने गुरुवार को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भोजनकाल तक अफगानिस्तान के खिलाफ दो विकेट पर 92 रन बना लिये है। भोजनकाल के समय टी काइटानो (नाबाद 13) और सीन विलियम्स (नाबाद 10) रन बनाकर खेल रहे है। आज यहां इससे पहले जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की जॉयलॉर्ड गंबी और बेन कर्रन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 43 रन जोड़े। नौवें ओवर में नवीद जदरान ने जॉयलॉर्ड गंबी (नौ) को आउट कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये टी काइटानो ने बेन कर्रन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 26वें ओवर में ए एम गजनफर ने अर्धशतक बना चुके बेन कर्रन को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को बड़ा झटका दिया। कर्रन ने 74 गेंदों में 11 चौके लगाते हुये (68) रनों की पारी खेली।

  • Related Posts

    *सर रविंद्र जडेजा बना सकते हैं,,रिकॉर्ड*

    इंदौर: (सियासत दर्पण न्यूज़) भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के चौथे मैच IND vs ENG 4th Test में भारतीय टीम के ऑवराउंडर बल्लेबाज सर रविंद्र जडेजा एक…

    *इंग्लैंड के कप्तान हमजा शेख ने खेली कप्तानी पारी, भारत के हाथ छीन मैच ड्रॉ कराया*

    इंदौर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  भारत और इंग्लैंड के बीच पहला यूथ टेस्ट INDU19 vs ENGU19 Test ड्रॉ हो गया है। यह टेस्ट इंग्लैंड के बेकेनहम में खेला गया था। जिसमें इंग्लैंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *गांव वालो का सरकार पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप का,मामला,देखे पूरी वीडियो,,, प्रियंका शुक्ला*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *रायपुर,,भूविस्थापितों परिवार अर्धनग्न प्रदर्शन करने मजबूर, SECL प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए-मिथिलेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), AAP छ ग*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से जल लेकर भोरमदेव तक करेंगी कावर पद यात्रा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *किसान का 3 एकड़ ज़मीन हो गई चोरी,,, दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *कवर्धा,,सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का आवास- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,,,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    *स्कूल में शराब पी रहे प्रधान पाठक का विडियाें हुआ वायरल*

    You cannot copy content of this page