भिलाई : (सियासत दर्पण न्यूज़) सिविल लाइन दुर्ग में रविवार देर रात एक युवक की लाठी से पीट पीटकर का हत्या कर दी गई। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका सहित पांच संदेहियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला लव ट्रायंगल के चलते हुई हत्या का होना पता चला है। जानकारी के अनुसार, घटना में सिविल लाइन दुर्गा निवासी चेतन साहू की हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिविल लाइन में ही रहने वाली एक युवती से चेतन का प्रेम संबंध था। चेतन और युवती की मां पुलिस विभाग में हैं। कुछ महीने पहले युवती की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया था। इसके बाद वह भी अपनी मां के साथ सरगुजा चली गई थी। सरगुजा में युवती का लोकेश साहू नामक युवक से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवती ने चेतन से बातचीत कम कर दी थी। बीते 24 दिसंबर को युवती अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। इसकी जानकारी लगने पर चेतन ने उसे मिलने के लिए बोला, लेकिन युवती नहीं मिलना चाहती थी। युवती ने यह बात अपने दूसरे प्रेमी लोकेश को बता दी। लोकेश अपने कुछ दोस्तों के साथ दुर्ग पहुंचा। लोकेश के कहने पर युवती ने रविवार रात चेतन को मिलने के लिए अपने घर के पास बुलाया। वहां पर पहले मौजूद लोकेश और उसके साथियों ने चेतन की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवती और उसके दूसरे प्रेमी लोकेश के साथ ही साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी। चेतन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को भेज दिया जाएगा।
*भावना बोहरा ने महिलाओ की पाखारी पाव, हाथों से पहनाई चरण पादुका,लोगों ने कहा विधायक हो तो ऐसा,दुखहरण ठाकुर की रिपोर्ट*
सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोदी की गारंटी हो रही पूरी – भावना बोहरा कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,मुख्यमंत्री विष्णु…