*रायपुर,10 निगमों को छह दिन में मिले तीन करोड़ रुपये*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश के 10 नगर निगमों में चुनाव लड़ रहे महापौर-पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनावी नियमों के तहत बाकी टैक्स चुकाना पड़ा। इसके चलते छह दिनों में ही प्रत्याशियों द्वारा ही जमा किए गए टैक्स से नगर निगमों को करीब तीन करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। सबसे अधिक राशि रायपुर नगर निगम को मिली है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और प्रस्तावकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के का नियम है। चुनाव के चलते नगर निगम का राजस्व अमला कई जनप्रतिनिधियों के यहां जाकर राजस्व वसूली नहीं कर पाता था। अब वैसे जनप्रतिनिधि खुद चलकर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपना पूरा हिसाब निकलवाया और राशि जमा कर अनापत्ति प्रमाण-पत्र लिया। नगर निगमों से एनओसी लेने के लिए 22 जनवरी को प्रक्रिया शुरू हुई थी। यह 27 जनवरी तक चली। रायपुर निगम के राजस्व विभाग की ओर से 1,974 लोगों को एनओसी जारी की गई है। इनसे करीब 65 लाख रुपये का राजस्व मिला है। वहीं, अंबिकापुर में प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को मिलाकर कुल 430 लोगों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। इनसे 62.75 लाख रुपये का राजस्व मिला है। राजनांदगांव में 380 को एमओसी जारी करने पर नौ लाख 67 हजार 385 रुपये का राजस्व मिला है। इसी तरह धमतरी में 152 को एनओसी जारी करने पर 3.75 लाख, दुर्ग निगम को 15 लाख रुपये, बस्तर में 270 एनओसी जारी करने पर 12 लाख, कोरबा निगम को 39.12 लाख रुपये का राजस्व मिल है। निगमों में महापौर पद के लिए 109 प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोंकी है। इनमें सर्वाधिक 28 रायपुर के हैं। प्रदेश के 33 जिलों में अध्यक्ष पद के लिए 816 और पार्षद के लिए 10,776 ने नामांकन फार्म भरा है। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव होने हैं। जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2,973 पदों के लिए चुनाव होने हैं। ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11,672 और वार्ड पंच के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर मतदान होना है। बताते चलें कि प्रदेश के 14 में से 10 नगर निगमों में चुनाव होने हैं। रिसाली, भिलाई, बिरगांव और भिलाई-चरोदा निगम में चुनाव नहीं होंगे, क्योंकि इनका कार्यकाल दिसंबर-2025 में पूरा होगा।

  • Related Posts

    *राजधानी रायपुर में अपराधियों का बढ़ता ग्राफ,,चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा तालाब के पास का है, जहां…

    *सरकार जल्द शुरू करेगी मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) अब राज्य के भीतर पर्यटन स्थलों में घूमने-फिरने के लिए राज्य सरकार 75 प्रतिशत सब्सिडी देगी। राज्य पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी ने मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राजधानी रायपुर में अपराधियों का बढ़ता ग्राफ,,चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 4 views
    *राजधानी रायपुर में अपराधियों का बढ़ता ग्राफ,,चाकू की नोक पर एक युवक से पैर छूकर माफी मंगवाई*

    *सरकार जल्द शुरू करेगी मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 2 views
    *सरकार जल्द शुरू करेगी मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना*

    *माओवादी हिंसा का जड़ से उन्मूलन होता दिख रहा: CM साय*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 2 views
    *माओवादी हिंसा का जड़ से उन्मूलन होता दिख रहा: CM साय*

    *डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 2 views
    *डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी*

    *3 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 2 views
    *3 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त*

    *रायपुर,,पुलिस को चकमा देकर भागे दो कैदी*

    • By SIYASAT
    • December 6, 2025
    • 4 views
    *रायपुर,,पुलिस को चकमा देकर भागे दो कैदी*

    You cannot copy content of this page