*कांग्रेस के हाथ अलगाववादियों के साथ – सीएम साय*

रायपुर. (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ है। कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रौदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है। पित्रौदा द्वारा पहले भारतीय नस्ल को ही अपमानित करना, फिर बार-बार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार करना और देश को कमजोर करने की साजिश रचते रहना कांग्रेस की अघोषित नीति ही है।

सीएम साय ने कहा, अभी फिर एक विवादास्पद बयान देकर फिर वही किया गया है। सैम पित्रौदा के हर बयान के बाद उसे निजी बयान बता देना भी कांग्रेस की पहले से तय नीति है। अपने नेता से बयान दिलाकर पहले देश विरोधियों को तुष्ट कर देना और फिर भारत में उसे निजी बयान बता देना… यह साबित करता है कि कांग्रेस आज भी ‘चोर से कहो चोरी कर और गृह स्वामी से कहो जागते रह’ की अपनी पुरानी नीति पर कायम है। संबंधित देश के सत्ताधारी से कांग्रेस का आधिकारिक समझौते के कारण ही ये तमाम बयान आते हैं।

सीएम ने कहा, अगर सैम के बयान से सहमति नहीं है तो क्या उन्हें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करेगी? अगर उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता है तो यह साबित होगा कि पार्टी आलाकमान के इशारे पर ही देश को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। यह निंदनीय है। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता।

  • Related Posts

    *फ्लाइट रद होने से परेशान यात्री*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) इंडिगो एयरलाइंस में पायलट और क्रू सदस्यों की कमी व अन्य कारणों से उड़ानों के रद होने से यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं…

    *मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ से होगी सिंचाई*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य में मध्य प्रदेश की तर्ज पर ”प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क” तकनीक से सिंचाई होगी। रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्य प्रदेश के भोपाल में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *फ्लाइट रद होने से परेशान यात्री*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 0 views
    *फ्लाइट रद होने से परेशान यात्री*

    *मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ से होगी सिंचाई*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 2 views
    *मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ से होगी सिंचाई*

    *12 माओवादी ने 10 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 3 views
    *12 माओवादी ने 10 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया*

    *कई जिलों में गाइडलाइन दरें 100 प्रतिशत तक वृद्धि*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 2 views
    *कई जिलों में गाइडलाइन दरें 100 प्रतिशत तक वृद्धि*

    *माओवादियों से निपटने में मददगार हो रहे 728 मोबाइल टावर*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 3 views
    *माओवादियों से निपटने में मददगार हो रहे 728 मोबाइल टावर*

    *सूर्या प्रकाश बघेल की हत्या: मोबाइल बंद गुमशुदगी,फिर जंगल में लाश… पुलिस की जांच पर उठे सवाल,,,,डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • December 7, 2025
    • 4 views
    *सूर्या प्रकाश बघेल की हत्या: मोबाइल बंद गुमशुदगी,फिर जंगल में लाश… पुलिस की जांच पर उठे सवाल,,,,डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट*

    You cannot copy content of this page