*हाथी के हमले से महिला की मौत, 15 दिन में 6 लोगों की गई जान*

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से महिला की मौत हो गई। वाड्रफनगर से लगे ग्राम रजखेता के फोकनी जंगल में महिला महुआ बीनने गई थी, उसी समय उसका हाथी से सामना हो गया। महिला भाग नहीं सकी। हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला। 15 दिन के भीतर हाथियों के हमले से छह लोगों की मौत हो चुकी है। वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम स्याही निवासी यशोदा दास पति अमर दास (58) बुधवार की सुबह छह बजे अपने घर से महुआ बीनने के लिए निकली थी। घर से लगभग सात किलोमीटर दूर रजखेता के फोकनी जंगल में वह महुआ बीनने में व्यस्त थी। आसपास दूसरे लोग भी थे। अचानक वहां हाथी आ गया। इसके पहले की महिला वहां से भाग पाती, हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया। पैर से कुचलने के कारण महिला की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग वहां से भाग निकले। काफी देर तक हाथी घटनास्थल के आसपास ही विचरण करता रहा। बाद में आगे बढ़ गया। घटना की सूचना पर वनमंडल अधिकारी बलरामपुर अशोक तिवारी, एसडीओ वन अनिल सिंह पैकरा के साथ वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मृतका के स्वजन को 25 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। गांव वालों को जंगल नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में इन दिनों दो हाथी घूम रहे हैं। महुआ के सीजन में बलरामपुर और सूरजपुर जिले में हाथियों के हमले से जनहानि की घटनाएं बढ़ गई है। पिछले एक पखवाड़े में छह लोगों की हाथियों के हमले से मौत हो चुकी है। रामानुजंगज वन परिक्षेत्र में दो, शंकरगढ़ व बलरामपुर वन परिक्षेत्र में एक-एक व्यक्ति की हाथियों के हमले से जान जा चुकी है। प्रतापपुर के दरहोरा के बाद वाड्रफनगर में जनहानि की घटना हुई है। बलरामपुर जिले में दल से अलग विचरण कर रहे हाथी ज्यादा आक्रामक है। अकेला होने के कारण तेजी से मूवमेंट करने वाले हाथी की सही तरीके से निगरानी भी नहीं हो पा रही है।

  • Related Posts

    *रायपुर,गब्बर सिंह टैक्स वसूली को लेकर प्रदर्शन,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़, 20/04/2025, दोपहर 12 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा में “गब्बर सिंह टैक्स वसूली को लेकर प्रदर्शन“ किया जाएगा। अतः आप सभी प्रदेश एवं…

    *रायपुर,,मध्यप्रदेश के भिण्ड जिला कलेक्टर ने निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के पुस्तकों के मूल्यों के निर्धारण सुनिश्चित करने आदेश निकाला, इसी आधार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू हो*

    पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ के मध्यम एवं निम्न वर्ग के परिवार के हित में निजी विद्यालयों में पुस्तकों के मूल्य निर्धारण हेतू मुख्यमंत्री जी को लिखा पत्र रायपुर,सियासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,गब्बर सिंह टैक्स वसूली को लेकर प्रदर्शन,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • April 19, 2025
    • 3 views
    *रायपुर,गब्बर सिंह टैक्स वसूली को लेकर प्रदर्शन,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

    *रायपुर,,मध्यप्रदेश के भिण्ड जिला कलेक्टर ने निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के पुस्तकों के मूल्यों के निर्धारण सुनिश्चित करने आदेश निकाला, इसी आधार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू हो*

    • By SIYASAT
    • April 19, 2025
    • 2 views
    *रायपुर,,मध्यप्रदेश के भिण्ड जिला कलेक्टर ने निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के पुस्तकों के मूल्यों के निर्धारण सुनिश्चित करने आदेश निकाला, इसी आधार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू हो*

    *रायपुर: विश्व हिंदू महासंघ का आंदोलन, राष्ट्रपति शासन की मांग*

    • By SIYASAT
    • April 19, 2025
    • 4 views
    *रायपुर: विश्व हिंदू महासंघ का आंदोलन, राष्ट्रपति शासन की मांग*

    *रायपुर,युवा कांग्रेस की चेतावनी मेकाहारा अस्पताल अपनी व्यवस्था ठीक करे नही तो आंदोलन,, आसिफ खान*

    • By SIYASAT
    • April 19, 2025
    • 6 views
    *रायपुर,युवा कांग्रेस की चेतावनी मेकाहारा अस्पताल अपनी व्यवस्था ठीक करे नही तो आंदोलन,, आसिफ खान*

    *दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढहने से छह की मृत्यु*

    • By SIYASAT
    • April 19, 2025
    • 1 views
    *दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढहने से छह की मृत्यु*

    *वंचितों की भागीदारी सुनिश्चित होने तक न्याय अधूरा: राहुल*

    • By SIYASAT
    • April 19, 2025
    • 2 views
    *वंचितों की भागीदारी सुनिश्चित होने तक न्याय अधूरा: राहुल*

    You cannot copy content of this page