Home / छत्तीसगढ़ / *कलेक्टर ऑफिस को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी,,,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

*कलेक्टर ऑफिस को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी,,,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के कवर्धा में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला कलेक्टर कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला। यह धमकी भरा मेल कथित तौर पर कश्मीर से भेजा गया है, जिसमें दोपहर 2:30 बजे तक का समय दिया था। मेल में तमिलनाडु में एआईएडीमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी की हत्या की साजिश का भी जिक्र है। धमकी में कहा गया है कि यह हमला तमिलनाडु से ध्यान हटाकर छत्तीसगढ़ की ओर मोड़ने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। मेल के अनुसार, यह साजिश अंतरराष्ट्रीय संगठन कार्टेल और तमिलनाडु के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा रची गई है, जिसमें आरएक्स-एस गैलीलियो रिमोट कंट्रोल सिस्टम के जरिए विस्फोट को अंजाम देने की बात कही गई है। स्थानीय प्रशासन ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर कार्यालय और आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। साथ ही, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिलाधिकारी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है, और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page