*हाथी के हमले से महिला की मौत, 15 दिन में 6 लोगों की गई जान*

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से महिला की मौत हो गई। वाड्रफनगर से लगे ग्राम रजखेता के फोकनी जंगल में महिला महुआ बीनने गई थी, उसी समय उसका हाथी से सामना हो गया। महिला भाग नहीं सकी। हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला। 15 दिन के भीतर हाथियों के हमले से छह लोगों की मौत हो चुकी है। वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम स्याही निवासी यशोदा दास पति अमर दास (58) बुधवार की सुबह छह बजे अपने घर से महुआ बीनने के लिए निकली थी। घर से लगभग सात किलोमीटर दूर रजखेता के फोकनी जंगल में वह महुआ बीनने में व्यस्त थी। आसपास दूसरे लोग भी थे। अचानक वहां हाथी आ गया। इसके पहले की महिला वहां से भाग पाती, हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया। पैर से कुचलने के कारण महिला की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग वहां से भाग निकले। काफी देर तक हाथी घटनास्थल के आसपास ही विचरण करता रहा। बाद में आगे बढ़ गया। घटना की सूचना पर वनमंडल अधिकारी बलरामपुर अशोक तिवारी, एसडीओ वन अनिल सिंह पैकरा के साथ वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मृतका के स्वजन को 25 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। गांव वालों को जंगल नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में इन दिनों दो हाथी घूम रहे हैं। महुआ के सीजन में बलरामपुर और सूरजपुर जिले में हाथियों के हमले से जनहानि की घटनाएं बढ़ गई है। पिछले एक पखवाड़े में छह लोगों की हाथियों के हमले से मौत हो चुकी है। रामानुजंगज वन परिक्षेत्र में दो, शंकरगढ़ व बलरामपुर वन परिक्षेत्र में एक-एक व्यक्ति की हाथियों के हमले से जान जा चुकी है। प्रतापपुर के दरहोरा के बाद वाड्रफनगर में जनहानि की घटना हुई है। बलरामपुर जिले में दल से अलग विचरण कर रहे हाथी ज्यादा आक्रामक है। अकेला होने के कारण तेजी से मूवमेंट करने वाले हाथी की सही तरीके से निगरानी भी नहीं हो पा रही है।

  • Related Posts

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  विवादों के बीच बिल्हा पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। ग्राम बिटकुली में जिस महिला ने जमीन और मकान की बिक्री की थी। उस जमीन…

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    बिलासपुरः (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page