सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
5 महीने में बनकर तैयार हुआ 10192 आवासहीन परिवारों के लिए पक्का प्रधानमंत्री आवास
वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक 10192 ग्रामीण परिवार मना रहे गृह प्रवेश की खुशियां
कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़ 11सितंबर आज का दिन जिले के हजारों ग्रामीण परिवारों के लिए खुशी, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर हमेशा के लिए उनकी स्मृतियों में जुड़ गया है। इन परिवारों के लिए आज का दिन सपनो के पूरा होने के रूप मे याद रखा जाएगा। क्योंकि जिले के 10192 आवासहीन ग्रामीण परिवार आज अपने नए प्रधानमंत्री आवास से मिले पक्के घरों में गृह प्रवेश कर रहे हैं। 1 अप्रैल 2026 से 11 सितंबर 2026 तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से 8965 परिवार, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से 1065 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से 162 परिवारों को उनका अपना पक्का घर बनकर मिल गया है। कच्चे घरों में सभी मौसमों में होने वाली परेशानियों से इन परिवारों को स्थाई रूप से निजात मिला गया है। नया आवास मिलने से सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ गया है तथा जीवन को सुविधाजनक बनाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री शिवराज सिंह चैहान, केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार द्वारा आज जिला शक्ति के ग्राम जेठा में प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम जनमन योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पूर्ण किए गए आवासों की चाबी परिवारों को सौंप कर गृह प्रवेश कराया गया है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले में 10,192 पूर्ण किये गये आवासों में हितग्राहियों द्वारा अपने परिवार सहित गृह प्रवेश किया गया है। गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर आवास लाभार्थियों को श्रीफल और पुप्षगुच्छ भेट कर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

*गृह प्रवेश बना उत्सव का अवसर: कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति*
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बताया की जिले के 10192 आवासहीन परिवारों को अपना पक्का घर मिल गया है। बहुत ही अल्प समय,सिर्फ 5 महीने की अवधि में आवास का निर्माण कराना चुनौती पूर्ण रहा। लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना बनाकर लगातार काम किया गया। साप्ताहिक समीक्षा बैठके, मैदानी कर्मचारियों का नियमित फील्ड विजिट, हितग्राहियों के साथ चौपाल एवं बैठक कर आवास जल्दी निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित करने से ही सकारात्मक परिणाम मिला है। आज नए आवास में गृह प्रवेश की खुशियां वनांचल क्षेत्र के जनमन आवास के लाभार्थियों सहित मैदानी क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना तक पहुंच गई है। आज का दिन ग्रामीण परिवारों के लिए उत्सव भरा है।
*समाज के अंमित छोर तक पहुँच रहीं शासन की योजनाएं: सीईओ अभिषेक अग्रवाल*
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कबीरधाम जिले के हजारों ग्रामीण परिवारों को खुशियों की चाबी आज मिल गई है। अपना पक्का घर बनाना सभी का सपना होता है। शासन से मिली सहायता राशि ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है। जिले के ग्रामीण परिवारों ने अपने नए पक्के आवास को बनाकर गृह प्रवेश करने की खुशियां हम सभी को संतुष्टि प्रदान करती है कि शासन की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही है। आवास बनाने के दौरान ग्रामीण परिवारों को विकसित भारत जी राम जी योजना से 90 से 95 दिवस का रोजगार भी मिला है। और इसके लिए प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को 24000 रूपये से 27000 रूपये तक का मजदूरी भुगतान प्राप्त हूआ है जो उनके लिए आर्थिक संबल है। हमारा प्रयास है कि सभी हितग्राहियों को शासन के अन्य योजनाओं से लाभान्वित करते हुए आजीविका के स्त्रोतो से भी जोड़ा जा रहा है। आजीविका डबरी, कूप निर्माण, निजी डबरी, पशुशेड जैसे कार्य से नये रोजगार के अवसर मिल रहें है। क्योंकि इससे जल संरक्षण के साथ सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर मत्स्य पालन के गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
*पक्के आवास से बदली जीवन की तस्वीर*
पक्के आवास का निर्माण पूर्ण होने से जिले के ग्रामीण परिवारों को न केवल सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध हुआ है, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और सकारात्मक बदलाव आया है। आवास के साथ हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर सैचुरेशन करते हुए अभिसरण के माध्यम से आजीविका की गतिविधियों से जोड़ा गया है। आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण अंतर्गत रोजगार उपलब्धता, स्वच्छ भारत अभियान से शौचालय की व्यवस्था, बिजली, स्वच्छ पेयजल, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य बीमा तथा अन्य पात्रता आधारित योजनाओं का लाभ मिल रहा है






