*अवैध अफीम खेती पर पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपियों पर केस दर्ज*

रायगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव और मुड़ागांव में पुलिस और जिला प्रशासन ने तीन अलग-अलग मामलों में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। तमनार क्षेत्र और आमाघाट की पिछली कार्रवाई विदित हो कि तमनार क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम की खेती की सूचना पर संयुक्त टीम ने लगभग 60,326 अफीम के पौधे और 3 किलोग्राम प्रोसेस कर तैयार अफीम जब्त की थी। इस कार्रवाई में आरोपी मार्शल संगा और एमानुएल भेंगरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

नवीन घटगांव की कार्रवाई 23 मार्च 2026 को नवीन घटगांव में भूमिस्वामी सादराम नागवंशी (60 वर्ष) के खसरा नंबर 412 की लगभग 0.397 हेक्टेयर भूमि के करीब 2 डिसमिल हिस्से में अवैध अफीम की खेती पाई गई। आरोपी के कब्जे से 6.1 किलोग्राम सूखे पत्ते और 16 किलोग्राम सूखे डंठल जब्त किए गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 8(बी), 18 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। इसी ग्राम में एक अन्य आरोपी अभिमन्यु नागवंशी (20 वर्ष) के घर से 14 किलोग्राम अफीम की सूखी फसल बरामद की गई। आरोपी साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास कर रहा था, जिसे विफल कर पुलिस ने सामग्री जब्त की। उसने अपने पुश्तैनी भूमि में अफीम की खेती करने की बात स्वीकार की। मामले में अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 8(बी), 18 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

मुड़ागांव की कार्रवाई लैलूंगा तहसील के ग्राम मुड़ागांव में आरोपी तानसिंह नागवंशी (32 वर्ष) के खेत में अफीम पोस्त की अवैध खेती पकड़ी गई। आरोपी ने बताया कि फसल पूर्ण विकसित नहीं होने के कारण उसे छोटे टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक बोरे में छिपाया जा रहा था। पुलिस ने लगभग 4 किलोग्राम अफीम पोस्त जब्त किया और अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 8(बी), 18 NDPS एक्ट के तहत विवेचना शुरू की। तीनों मामलों में कुल 61 किलो से अधिक अफीम जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा।

  • Related Posts

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,मदर डे पर खास,,माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ, आज बचपन की…

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    You cannot copy content of this page