Home / राजधानी / *मीशो डिलीवरी कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट*

*मीशो डिलीवरी कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मीशो के डिलीवरी कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है।

बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने रास्ते में डिलीवरी कर्मचारी को रोककर चाकू दिखाया और उसके पास से 4 हजार रुपए नकद व मोबाइल फोन लूट लिया।

वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार तीनों नाबालिग हैं। उनसे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू और अन्य सामान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

गनौद-धमनी के बीच रोका

पुलिस के मुताबिक वारदात 1 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम गनौद और धमनी के बीच सड़क पर हुई। ग्राम बोडरा, थाना आरंग निवासी खिलावन लोधी ने शिकायत दर्ज कराई। उनका 22 वर्षीय बेटा हितेश लोधी मीशो कंपनी में डिलीवरी का काम करता है।

हितेश डिलीवरी का सामान बड़े पिठ्ठु बैग में लेकर ग्राम गनौद गया था। सामान पहुंचाने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके सामने आ गए। तीनों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने हाथ दिखाकर हितेश को सड़क पर रोक लिया।

चाकू दिखाकर पर्स निकाला

बदमाशों में से दो बाइक से उतरे और हितेश के डिलीवरी बैग को खींचने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू निकालकर उसे धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बैग में रखा पर्स निकाल लिया।

पर्स में 4 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन था। मोबाइल की कीमत 21,499 रुपए बताई गई है। इस तरह आरोपी कुल 25,499 रुपए का सामान लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने तीनों को पकड़ा

घटना के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार तीनों नाबालिग हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है और लूट की पूरी वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page