*रायपुर,,गांवों की गरीब लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर रायपुर बुलाया और देह व्यापार में धकेला…पुलिस ने मारा छापा*

रायपुर : (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने राजफाश किया है। आरोपी प्रदेश के कई छोटे कस्बों और गांवों से गरीब लड़कियों को निशाना बनाकर रायपुर लाई थी। उन्हें घरों में काम दिलाने का झांसा देकर राजधानी लाया गया। यहां उनकी बेबसी और आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया। यह देह व्यापार शहर के रिहायशी क्षेत्र भाठागांव के एक किराए के मकान में चल रहा था। पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सारंगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा की गरीब लड़कियों को काम दिलाने के बहाने रायपुर लाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। पुलिस ने मौके से पंद्रह सौ रुपये नकद किए हैं। पुलिस को बीते शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इटालिया हाउस, भाठागांव के एक किराए के मकान में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही, सीएसपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने गवाहों के साथ मिलकर छापा मारा। एक पाइंटर (पुलिस का मुखबिर) को 1,500 रुपये देकर इटालिया हाउस, भाठागांव भेजा गया। पाइंटर को देह व्यापार में शामिल दलाल और महिलाओं की आपत्तिजनक गतिविधियों की जानकारी लेने और मिस काल के जरिये इशारा करने को कहा गया। पाइंटर के इशारे पर पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेर लिया और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई। अंदर पाइंटर के अलावा चार अन्य लड़कियां मिलीं। लड़कियों ने बताया कि रुषा खरे ने उन्हें गांव से रायपुर बुलाया था। लड़कियों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित रुषा खरे के खिलाफ पीटा एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। लड़कियों को लगभग एक महीने पहले उनके घरों से बुलाया गया था। आरोपित खुद भी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की है। आरोपित ने फोन से युवतियों से संपर्क किया था। इसके बाद उनकी आर्थिक हालातों को जानने के बाद, उन्हें रायपुर में नौकरी का झांसा दिया और यहां किराए के मकान में लाकर अपने साथ रख लिया। कुछ दिनों तक खाली बैठने के बाद उसने युवतियों को अधिक पैसे मिलने का लालच देकर देह व्यापार में धकेल दिया।

  • Related Posts

    *मां-बेटी पर मिर्ची पाउडर से हमला*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के डीडी नगर स्थित जोगी बंगला इलाके में एक महिला और उसकी बेटी पर मिर्ची पाउडर से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा…

    *अधिकारियों ने पैसे लेकर पेपर लीक किया*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र जाटव और उप आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी हेमंत कौशिक को अरेस्ट किया गया। छत्तीसगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मां-बेटी पर मिर्ची पाउडर से हमला*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 1 views
    *मां-बेटी पर मिर्ची पाउडर से हमला*

    *अधिकारियों ने पैसे लेकर पेपर लीक किया*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 2 views
    *अधिकारियों ने पैसे लेकर पेपर लीक किया*

    *साइबर ठगों ने एसआईआर फार्म भरने के नाम पर ओटीपी मांगने का पैटर्न निकाला,अलर्ट*

    • By SIYASAT
    • November 21, 2025
    • 2 views
    *साइबर ठगों ने एसआईआर फार्म भरने के नाम पर ओटीपी मांगने का पैटर्न निकाला,अलर्ट*

    *निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाइयाँ का वितरण,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 4 views
    *निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाइयाँ का वितरण,शमीम अशरफी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 5 views
    *रायपुर,,पड़ोसी के अधिकार और हमारी सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ “आदर्श पड़ोसी आदर्श समाज”का आज से शुरुआत,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    • By SIYASAT
    • November 20, 2025
    • 6 views
    *राष्ट्रपति मुर्मु का अंबिकापुर में आत्मीय स्वागत*

    You cannot copy content of this page