*दहेज में बाइक नहीं मिलने पर तीन तलाक बोलकर पति ने निकाला पत्नी को घर से*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से मारपीट करने के बाद उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीडि़त ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। इसके बाद इस पर पुलिस ने आरोपी के पति खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दिसंबर 2022 में दुर्ग जिले के सुपेला में रहने वाले नासीर अली से हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही पति नासीर अली और सास फरीदा बेगम कम दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताडि़त करने लगे। पति ने उस पर दहेज में बाइक लाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने अपने मायके की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बाइक मांगने से इंकार कर दिया। इसके बाद पति और सास उससे आए दिन छोटी-छोटी बातों के लिए प्रताडि़त करने लगे। महिला ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी। तब मायके वालों ने जल्दी ही स्थिति में सुधार हो जाने की बात कहते हुए ससुराल वालों से घुलमिल कर रहने को कहा। तब महिला अपने ससुराल वालों के तानों को नजरअंदाज कर घर के काम में ध्यान देने लगी। इसके बाद भी उनकी आदतों में सुधार नहीं आया। 10 महीने तक उनकी प्रताडऩा सहने के बाद महिला अपने मायके आ गई। बाद में दोनों पक्ष के लोगों के बीच नासीर अली ने अपनी पत्नी को अच्छे से रखने की बात कही। तब महिला अपने ससुराल चली गई। कुछ दिन बाद ही उनका व्यवहार फिर से बदल गया। करीब सात महीने बाद नासीर और उसकी मां ने मिलकर महिला की पिटाई की। साथ ही पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। तब से महिला अपने मायके में रह रही है। इस बीच उसके मायके वालों ने सुलह का प्रयास भी किया। इसमें असफल होने पर महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

  • Related Posts

    *डायरिया रोकथाम हेतु जिले में स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2025 का हुआ शुभारंभ,,सौरभ सतपथी की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से सौरभ सतपथी की रिपोर्ट विशेष अभियान 16 जून से 31 जुलाई 2025 तक महासमुन्द,सियासत दर्पण न्यूज़,,16 जून 2025/ जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों…

    गर्म डस्ट में गिरे दो मजदूर, प्रबंधन की लापरवाही उजागर

    मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ इलाके में स्थित बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में शनिवार को एक गंभीर हादसा हो गया, जिसने फैक्ट्री प्रबंधन की कार्यशैली और मजदूर सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *डायरिया रोकथाम हेतु जिले में स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2025 का हुआ शुभारंभ,,सौरभ सतपथी की रिपोर्ट*

    *डायरिया रोकथाम हेतु जिले में स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2025 का हुआ शुभारंभ,,सौरभ सतपथी की रिपोर्ट*

    गर्म डस्ट में गिरे दो मजदूर, प्रबंधन की लापरवाही उजागर

    गर्म डस्ट में गिरे दो मजदूर, प्रबंधन की लापरवाही उजागर

    *बीमा कंपनी अधिकारी बनकर की 20 लाख की ठगी,2 गिरफ्तार…*

    *बीमा कंपनी अधिकारी बनकर की 20 लाख की ठगी,2 गिरफ्तार…*

    *फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का एक और व्यक्ति गिरफ्तार*

    *फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का एक और व्यक्ति गिरफ्तार*

    *105 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*

    *105 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*

    *कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक युवती सहित चार की मौत*

    *कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक युवती सहित चार की मौत*

    You cannot copy content of this page