*पत्नी और 7 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या करने*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सरगुजा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बुधवार को मैनपाट थाना क्षेत्र के माझापारा-नर्मदापुर गांव में 37 वर्षीय सुशील कुमार मांझी को अपनी पत्नी और सात वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुशील कुमार मांझी ने विवाद के बाद गांव में अपने घर के बाहर अपनी पत्नी संझाई (32) की पिटाई शुरू कर दी। आरोपी को संदेह था कि पत्नी का किसी और से प्रेम संबंध है। जब पड़ोस की एक लड़की ने अपने परिवार को हमले के बारे में बताया, तब मांझी ने अपनी पत्नी को अपने घर के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर लाठी से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के बाद सुशील ने अपनी पत्नी पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसकी बेटी प्रियंका (सात) ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो सुशील ने अपनी बेटी को भी कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। सुशील ने घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट जाने के कारण उसकी कोशिश नाकाम हो गई। पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर की छत के खपरैल तोड़कर घर में प्रवेश किया और सुशील को गिरफ्तार कर लिया। सुशील ने अपराध कबूल कर लिया है। सुशील को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page