*दहेज में बाइक नहीं मिलने पर तीन तलाक बोलकर पति ने निकाला पत्नी को घर से*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी से मारपीट करने के बाद उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीडि़त ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। इसके बाद इस पर पुलिस ने आरोपी के पति खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दिसंबर 2022 में दुर्ग जिले के सुपेला में रहने वाले नासीर अली से हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही पति नासीर अली और सास फरीदा बेगम कम दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताडि़त करने लगे। पति ने उस पर दहेज में बाइक लाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने अपने मायके की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बाइक मांगने से इंकार कर दिया। इसके बाद पति और सास उससे आए दिन छोटी-छोटी बातों के लिए प्रताडि़त करने लगे। महिला ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी। तब मायके वालों ने जल्दी ही स्थिति में सुधार हो जाने की बात कहते हुए ससुराल वालों से घुलमिल कर रहने को कहा। तब महिला अपने ससुराल वालों के तानों को नजरअंदाज कर घर के काम में ध्यान देने लगी। इसके बाद भी उनकी आदतों में सुधार नहीं आया। 10 महीने तक उनकी प्रताडऩा सहने के बाद महिला अपने मायके आ गई। बाद में दोनों पक्ष के लोगों के बीच नासीर अली ने अपनी पत्नी को अच्छे से रखने की बात कही। तब महिला अपने ससुराल चली गई। कुछ दिन बाद ही उनका व्यवहार फिर से बदल गया। करीब सात महीने बाद नासीर और उसकी मां ने मिलकर महिला की पिटाई की। साथ ही पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। तब से महिला अपने मायके में रह रही है। इस बीच उसके मायके वालों ने सुलह का प्रयास भी किया। इसमें असफल होने पर महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page