*PM की मन की बात नहीं सुनी…प्राइवेट-पार्ट पर मारी लात*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में PM मोदी की मन की बात नहीं सुनने पर बीजेपी नेता ने पुजारी को पीटा। कांग्रेसियों ने थाना घेरा। रायपुर में PM मोदी की मन की बात नहीं सुनने पर बीजेपी OBC मोर्चा के अध्यक्ष उदय वराड़े ने दुर्गा मंदिर के पुजारी के प्राइवेट पर लात मारी है। पुजारी को लोहे की रॉड से पीटा है। हाथ में गंभीर चोटें आईं। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित पुजारी का नाम ऋषि तिवारी है, जो EWS कॉलोनी शिवाजी रेसीडेंसी कमल विहार सेक्टर में रहता है। मारपीट के बाद FIR नहीं लिखी जा रही थी, जिसके बाद कांग्रेसियों ने थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद FIR हुई है। दरअसल,कमल विहार सेक्टर निवासी ऋषि तिवारी जोरा के दुर्गा माता मंदिर में पूजा कराकर लौट रहे थे, तभी उदय वराड़े और उनके समर्थक शिवाजी रेसीडेंसी गार्ड रूम के पास लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रधानमंत्री की मन की बात सुन रहे थे। इस दौरान ऋषि ने कार्यक्रम सुनने से मना कर दिया। उदय ने पुजारी से बदसलूकी की और गालियां दीं। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित के प्राइवेट पार्ट समेत हाथ में गंभीर चोटें आईं। पुजारी ऋषि तिवारी ने बताया कि मारपीट के बाद वह टिकरापारा थाना पहुंचे। शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। वे लगभग डेढ़ घंटे थाने में बैठे रहे। पुलिस से परेशान होकर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा को फोन कर मामले की सूचना दी। पुजारी ने बताया कि पंकज शर्मा जब थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की, तो स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। थाने में लगभग तीन घंटे तक पुलिस और नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोपी उदय वराड़े के खिलाफ FIR की मांग की। थाना परिसर में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई न होने पर थाने के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी दी। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद FIR हुई। कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने दैनिक भास्कर से बताया कि बीजेपी नेता ने मारपीट की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। आंदोलन की चेतावनी के बाद FIR दर्ज हुई। संवेदनशील मामलों पर पुलिस को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी उदय वराड़े के खिलाफ FIR दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल FIR सेंसटिव मोड में है।

 

  • Related Posts

    *जमीन रजिस्ट्री गाइडलाइन को लेकर व्यापारियों के बीच पहुंची कांग्रेस*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री की नई गाइडलाइन को लेकर जारी विवाद अब और तेज हो गया है। विपक्ष, व्यापारी संगठन और आम नागरिक लगातार विरोध जता…

    *रायपुर से इंडिगो की 2 फ्लाइट्स कैंसिल, कई लेट*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इंडिगो की कई फ्लाइट्स देरी से चलने और अचानक कैंसिल होने के कारण सैकड़ों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *वक्फ रजिस्ट्रेशन की समयसीमा नहीं बढ़ेगी, पंजीकरण का प्रयास करने वाले मुत्तवलियों को राहत देंगे,,अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू*

    • By SIYASAT
    • December 5, 2025
    • 2 views
    *वक्फ रजिस्ट्रेशन की समयसीमा नहीं बढ़ेगी, पंजीकरण का प्रयास करने वाले मुत्तवलियों को राहत देंगे,,अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू*

    *विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के ख़िलाफ़ मनीष कुंजाम की सुप्रीम कोर्ट याचिका*

    • By SIYASAT
    • December 5, 2025
    • 3 views
    *विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के ख़िलाफ़ मनीष कुंजाम की सुप्रीम कोर्ट याचिका*

    *जैसे मोदी के राम वैसा उनका राम राज्य!!(आलेख : बादल सरोज)*

    • By SIYASAT
    • December 5, 2025
    • 4 views
    *जैसे मोदी के राम वैसा उनका राम राज्य!!(आलेख : बादल सरोज)*

    *शोक समाचार,, आमापारा निवासी रुक्मिणी बाई दीपक का आकस्मिक निधन,8 दिसंबर को श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज*

    • By SIYASAT
    • December 5, 2025
    • 6 views
    *शोक समाचार,, आमापारा निवासी रुक्मिणी बाई दीपक का आकस्मिक निधन,8 दिसंबर को श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज*

    *जमीन रजिस्ट्री गाइडलाइन को लेकर व्यापारियों के बीच पहुंची कांग्रेस*

    • By SIYASAT
    • December 5, 2025
    • 4 views
    *जमीन रजिस्ट्री गाइडलाइन को लेकर व्यापारियों के बीच पहुंची कांग्रेस*

    *रायपुर से इंडिगो की 2 फ्लाइट्स कैंसिल, कई लेट*

    • By SIYASAT
    • December 5, 2025
    • 5 views
    *रायपुर से इंडिगो की 2 फ्लाइट्स कैंसिल, कई लेट*

    You cannot copy content of this page