*उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक*

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही अब उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से घटकर करीब 15 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंडी हवा सिहरन बढ़ा रही है।

इसके साथ ही प्रदेश भर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले साल के मुकाबले इस साल के मुकाबले इस साल देशभर में सर्दी के समय से पहले दस्तक देने का असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ रहा है। प्रदेश में भी हल्की सर्दियों का दौर शुरू हो गया है।

दिवाली से पहले ही लोगों ने अपने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों विशेषकर सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया और जशपुर जिलों के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।
अंबिकापुर में 15.4 डिग्री तापमान

सरगुजा संभाग में अभी से रातें सर्द होने लगी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में पारा 18 डिग्री तक आ चुका है। यानी पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड ने अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि गुरुवार की रात बिलासपुर में भी ठंडी 
हवाएं चलीं।
रायपुर में मौसम सामान्य रहेगा

राजधानी रायपुर का मौसम शनिवार को सामान्य बने रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप होने के कारण हल्की गर्मी का अनुभव हो सकता है। इसके साथ ही शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। धनतेरस पर बाजारों में रौनक रहेगी।
न्यायधानी में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना

बिलासपुर में दिवाली के बार एक बार फिर मौसम का तेवर बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 21 से 24 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यानी आसमान में बादल नजर आएंगे। फिलहाल रात में ठंडी हवा चलने लगी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर झारखंड और उसके आसपास स्थित है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम है। पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

18 अक्टूबर को शहर में दिनभर मौसम शुष्क बने रह सकता है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान की मानें तो दिवाली से पहले बिलासपुर में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन त्योहार के बाद मौसम में परिवर्तन की संभावना है। आसमान में काले बादल नजर आएंगे। हल्की वर्षा की भी संभावना है।

ठंड की दस्तक के साथ ही श्रीलंका, इंडोनेशिया, म्यानमार सहित कई देशों से आने वाले पक्षी एशियन बिल स्टार्क का प्रवास काल कनकी में पूरा हो चुका है। अब वे अपने बच्चों के साथ मीलों का सफर पूरा कर स्वदेश लौटने लगे हैं। दशकों से यह खास किस्म के पक्षी जिले के ग्राम कनकी स्थित कनकेश्वर शिव मंदिर परिसर को अपने प्रवास का सबसे प्रिय स्थान बना लिया है। वे यहां प्रजनन के लिए आते हैं।

  • Related Posts

    *धनतेरस पर सोने की कीमतों में उछाल*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सराफा बाजार में धनतेरस (Dhanteras gold silver rate) सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। बाजार खुलते…

    *शहर के कई बड़े मंत्री अफसर जेल में मनाएंगे दिवाली*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान शीर्ष पदों पर रहे 31 नेताओं, अफसरों और कारोबारियों की इस बार की दीपावली रायपुर सेंट्रल जेल में मनेगी। ये लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *धनतेरस पर सोने की कीमतों में उछाल*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 3 views
    *धनतेरस पर सोने की कीमतों में उछाल*

    *शहर के कई बड़े मंत्री अफसर जेल में मनाएंगे दिवाली*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 3 views
    *शहर के कई बड़े मंत्री अफसर जेल में मनाएंगे दिवाली*

    *रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 5 views
    *रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार*

    *उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 4 views
    *उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक*

    *रायपुर में थार गाड़ी में मिला युवक का सड़ा-गला शव*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 3 views
    *रायपुर में थार गाड़ी में मिला युवक का सड़ा-गला शव*

    *छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 210 माओवादियों ने किया सरेंडर*

    • By SIYASAT
    • October 18, 2025
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 210 माओवादियों ने किया सरेंडर*

    You cannot copy content of this page