Home / राजधानी / *रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार*

*रायपुर एम्स के सामने से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में एम्स रायपुर के गेट नंबर-4 के पास ई-रिक्शा में रखकर प्रतिबंधित कोडीन सिरप बेच रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। युवराज सिंह और वाजिद खान के पास से 40 बोतल नशीली सिरप जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) को बुधवार रात सूचना मिली थी कि आमानाका थाना क्षेत्र के एम्स के पास कुछ युवक नशीली सिरप बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर एसीसीयू और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर कोटा कृष्णा नगर निवासी युवराज सिंह और वाजिद खान को गिरफ्तार किया। जांच में ई-रिक्शा से सिरप की बोतलें बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह सिरप उन्हें भिलाई से सप्लाई की जाती थी और वे रायपुर में इसकी बिक्री करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपित युवराज सिंह पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश से अवैध शराब की तस्करी करता था। उस वक्त पुलिस ने उसकी तीन कार भी जब्त की थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page