कांकेर। (सियासत दर्पण न्यूज़) कांकेर जिले के कुरना गांव में गुरुवार को एक मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, महिला की मृत्यु के बाद उसकी बेटी शव को दफनाने के लिए गांव लाई थी और उसे अपने भाई के पास सौंपकर लौट गई थी। लेकिन गांव पहुंचने पर बेटे को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि महिला ने ईसाई धर्म अपना लिया था, इसलिए गांव के पारंपरिक श्मशान या दफन स्थल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण महिला का बेटा भी असमंजस में पड़ गया और ग्रामीणों के दबाव में उसने गांव में दफनाने की अनुमति नहीं दी।






