(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इंडिगो की कई फ्लाइट्स देरी से चलने और अचानक कैंसिल होने के कारण सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। दोपहर की फ्लाइट शाम तक उड़ान नहीं भर पाई, जिससे यात्रियों का गुस्सा
यात्रियों की स्टाफ के साथ कहासुनी भी हो गई। आरोप है कि स्टाफ भी जानकारी यात्रियों को नहीं दे पा रहे हैं कि फ्लाइट कब आएगी और कब जाएगी। जिसके कारण यात्री एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार कर रहे हैं। साथ ही परेशान हो रहे हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को इंडिगो की 2 फ्लाइट कैंसिल की गई। दूसरी कंपनियों की कुछ फ्लाइट भी कैंसिल हुई है। इनमें दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानें शामिल है।
इंदौर, चेन्नई और बैंगलोर जाने वाले यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें न तो ऑप्शनल फ्लाइट दी गई और न ही आवास की व्यवस्था कराई गई। उनका कहना है कि स्टेटस अपडेट नहीं है। ग्राउंड स्टाफ भी क्लियर जवाब नहीं दे रहा है।






