*व्ही.आई.पी. रोड़ स्थित राम मंदिर के बाहर सोने की चेन लूटने वाले दो गिरफ्तार*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  डेढ़ माह पहले व्ही.आई.पी. रोड़ स्थित राम मंदिर के बाहर सोने की चेन लूटने वाले दो लुटेरे आरोपियों को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट के बाद इन लोगों ने चेन को कौशिल्या महेश्वरी को बेच दिया था। दोनों आरोपियों के पास से उनसे चैन, बाइक कुल कीमत 2,50,000 रूपये को जप्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निधिस राव ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर के शाम करीबन 07.30 बजे अपने दोस्त अभिषेक दुबे के साथ व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर गया हुआ था। मंदिर में दर्शन के बाद निधिश व उसका दोस्त मंदिर के बाहर रोड किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी होण्डा साईन में सवार दो लडके पास आकर गाली गलौज व मारपीट करने की धमकी देते हुए निधिश के कालर को पकड़ कर उसके गले में पहने सोने की चेन को खींचकर लूट लिया। विरोध करने पर दोनो लड़के अपने पास रखें चाकू को दिखाकर मारने की धमकी देते हुए मोटर सायकल से भाग गये। तेलीबांधा पुलिस धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज देखने के साथ मुखबिर की भी मदद ली गई।

इसी दौरान एक आरोपी तेलीबांधा निवासी संकल्प होम सोसायटी लाभाण्डी फेस 01 ब्लॉक 05, मकान नंबर 18 हसमुख महानंद को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लूटना स्वीकार किया। और फिर चेन साथी की मौसी कौशिल्या महेश्वरी निवासी सूरज नगर बंगाली किराना स्टोर्स के पास लाभाण्डी को देना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कौशिल्या महेश्वरी की पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर लूट की सोने की चैन को अपने पास रखना बताया। महिला आरोपी कौशिल्या महेश्वरी द्वारा यह जानते हुये कि सोने का चैन लूट का है, फिर भी चैन को बिक्री करने हेतु अपने पास रखा गया था, जिस पर प्रकरण में धारा 317 (2) बी.एन.एस. जोड़ी गई है।

  • Related Posts

    *नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव में आयोजित  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष राज्य के इतिहास…

    *सरगुजा का अब तेजी से हो रहा विकास – अरुण साव*

    उप मुख्यमंत्री ने 82.24 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में 82 करोड़ 23 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 0 views
    *नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *सरगुजा का अब तेजी से हो रहा विकास – अरुण साव*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 0 views
    *सरगुजा का अब तेजी से हो रहा विकास – अरुण साव*

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 0 views
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

    *निर्माण कार्यों से शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक विकास को मिलेगी गति– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 0 views
    *निर्माण कार्यों से शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक विकास को मिलेगी गति– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

    *सीरप की बोतल में संदिग्ध वस्तु मिलने का मामला, जांच के लिए नमूने को भेजा गया राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 1 views
    *सीरप की बोतल में संदिग्ध वस्तु मिलने का मामला, जांच के लिए नमूने को भेजा गया राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला*

    *रायपुर,,पीएम मोदी के अनुज प्रहलाद भाई मोदी 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2025 के अति विशिष्ट अतिथि,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • December 8, 2025
    • 3 views
    *रायपुर,,पीएम मोदी के अनुज प्रहलाद भाई मोदी 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2025 के अति विशिष्ट अतिथि,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    You cannot copy content of this page