*मध्य प्रदेश के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) मध्यप्रदेश में ग्वालियर चंबल क्षेत्र के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। मुरैना से विधायक रहे राकेश मावई और शिवपुरी के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष पारम सिंह रावत ने आज यहाँ राजीव गांधी भवन स्थित नागरिक उड्डयन मंत्रालय में श्री सिंधिया से मुलाकात की। श्री सिंधिया ने उन्हें भाजपा के अंगवस्त्र पहनाये और सदस्यता की औपचारिकताएं पूरी करायीं। श्री मावई और श्री रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, श्री सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की और भाजपा में शामिल किये जाने के लिए आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    *फूफा के प्यार में बनी कातिल*

    औरंगाबाद।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के औरंगाबाद से राजा रघुवंशी जैसा कांड सामने आया है। महिला का फूफा के साथ 15 साल से अफेयर चल रहा था। महिला ने उसके साथ…

    *बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से 1 की मौत, कई घायल*

    छतरपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम पर टेंट गिरने से उत्तर प्रदेश के बस्ती के एक श्रद्धालु श्याम लाल कौशल की मौत हो गई। हादसे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत ‘ए’ पुरुष हॉकी टीम यूरोप दौरे के लिए हुई नीदरलैंड रवाना

    भारत ‘ए’ पुरुष हॉकी टीम यूरोप दौरे के लिए हुई नीदरलैंड रवाना

    *भारत ने लंच तक बनाये तीन विकेट पर 177, कुल बढ़त 357*

    *भारत ने लंच तक बनाये तीन विकेट पर 177, कुल बढ़त 357*

    *विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मकान तक बिकवा दिया*

    *विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मकान तक बिकवा दिया*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने BE डिग्रीधारकों के हक में दिया बड़ा फैसला*

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने BE डिग्रीधारकों के हक में दिया बड़ा फैसला*

    *बुजुर्ग महिला से 22 लाख रुपये की ठगी*

    *बुजुर्ग महिला से 22 लाख रुपये की ठगी*

    *नितिन गडकरी ने की बड़ी घोषणा*

    *नितिन गडकरी ने की बड़ी घोषणा*

    You cannot copy content of this page