*रायपुर एयरपोर्ट पर इबोला जांच सख्त, संदिग्ध मरीजों की तुरंत होगी पहचान*
रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) दुनियाभर में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ ने संक्रमण की रोकथाम को लेकर सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए…
