*यूपी, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश की कंपनियां धमतरी का तेंदूपत्ता खरीदेंगी*
धमतरी।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के तेंदूपत्ता की मांग उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल व आंध्रप्रदेश में भी है। यहां की फर्म धमतरी के तेंदूपत्ता की खरीदी करेंगी। इसके लिए तैयारियां हो गई हैं। जिले में 26 हजार 800 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य है। संग्रहण के बाद इन राज्यों की फर्म तेंदूपत्ता खरीदकर ले जाएंगी।…
