*छत्तीसगढ़: प्रवासी मजदूरों को अब 5 किलो का मुफ्त ट्रेड एलपीजी सिलिंडर*

3

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रवासी मजदूरों को रसोई गैस की सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर अब छत्तीसगढ़ में प्रवासी मजदूरों को 5 किलो का फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके लिए सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना के तहत मजदूर आधार कार्ड और श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र के आधार पर गैस कनेक्शन और रिफिल सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे।
जिला प्रशासन को दी गई है जिम्मेदारी

सरकार का उद्देश्य है कि अस्थायी रूप से रहने वाले मजदूरों को भी आसानी से एलपीजी सुविधा मिल सके। जिला प्रशासन को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी और दुरुपयोग रोकने की जिम्मेदारी दी गई है।

साथ ही प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।
ऐसे मिलेगा पांच किलो का सिलिंडर

प्रवासी मजदूरों को फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर एलपीजी वितरकों के केंद्रों से दिया जाएगा। इसके लिए मजदूरों को आधार कार्ड और श्रम विभाग द्वारा जारी पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

कनेक्शन और रिफिल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे

निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नया कनेक्शन और रिफिल सिलिंडर दोनों उपलब्ध कराए जाएंगे। यह व्यवस्था उन मजदूरों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी जो अस्थायी रूप से शहरों में रहकर काम करते हैं और बड़े सिलिंडर लेने में असमर्थ रहते हैं।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page