*अन्याय के खिलाफ संघर्ष में मजबूत ताकत बनकर उभरेगा इंडिया गठबंधन : राहुल*

कूचबिहार ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार के कार्यकाल में अन्याय के खिलाफ संघर्ष में विपक्ष का इंडिया गठबंधन बड़ी मजबूती के साथ उभरेगा। श्री गांधी की गत 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज 12 वे दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिले बशीरहाट में प्रवेश कर गयी। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीररंजन चौधरी और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा से एकजुट होकर लड़ने की जरुरत पर बल दिया इंडिया गठबंधन पूरे देश में अन्याय से लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता किंचित मतभेदों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे और भाजपा शासन में अन्याय के खिलाफ संघर्ष में यह गठबंधन मजबूत ताकत बनकर उभरेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक श्री गांधी यहां खगड़ाबारी चौक में एक खुली सभा को संबोधित करेंगे और फिर मां भवानी मोड़ से अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा तक लगभग 15 किलोमीटर तक मार्च करेंगे। वह 26 और 27 जनवरी को दो दिनों के आराम के बाद फिर से अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

  • Related Posts

    *जबलपुर क्रूज हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटी के सिर पर हाथ रखकर किया सांत्वना*

    भोपाल/जबलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) एक तरफ बेटे-बेटियां आंसू नहीं रोक सके, तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी भावुक हो गए। माहौल इतना गमगीन था कि बस…

    *लापता लोगों की तलाश जारी: सेना, NDRF और SDRF ने मिलाया प्रयास*

    जबलपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) बरगी डैम में गुरुवार को हुए हादसे के बाद लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह सात बजे से सर्च आपरेशन फिर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page