*गर्मी में दूषित व मटमैला पानी सप्लाई होने से बीमार होने की है आशंका*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) गर्मी के मौसम में होने वाली ज्यादातर बीमारियां पानी से संबंधित होती हैं। पानी के साफ नहीं होने पर इसमें कीटाणु पनपने की दशा में इसका सेवन करने से बीमार पड़ने की आशंका भी बढ़ जाती है। वैसे भी इन दिनों रोजाना शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मटमैला पानी घरों में पहुंचने की शिकायत आ रही है। ऐसे में अपनी सुरक्षा के लिए पानी को साफ और शुद्ध करके पीना जरूरी हो गया है। यदि पानी को साफ नहीं करते है तो जल जनित बीमारी से संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाएगी। इन बातों को ध्यान में ही रखते हुए शहरवासियों को पानी साफ व शुद्ध करके पीने की नितांत आवश्यकता है। जिन घरों में आरओ व पानी साफ करने के अन्य तरह के फिल्टर के उपयोग हो रहे है, उन्हें तो डर नहीं है, लेकिन जिन घरों में पानी साफ करने वाले मशीन नहीं है, तो वे पानी साफ करने के कुछ तरीके अपनाकर पेयजल को शुद्ध कर सकते हैं। पानी साफ करने के कुछ ऐसे उपाय है जो इस गर्मी में आपको जलजनित रोगों से बचा सकते है। पानी को उबालकर पीना काफी बेहतर होता है। पानी को उबालने से उसमें रहने वाले हानिकारक जीवाणु खत्म हो जाते है। इस तरह पेयजल को शुद्ध करने का यह सबसे बेहतर तरीका है। पानी को हमेशा उबालने के बाद ठंडा करके पीना चाहिए। इसमें एक बात ध्यान देने वाली है यह है कि पानी को उबालकर कभी भी प्लास्टिक की बोतल में नहीं रखना चाहिए। हमेशा उबाला गए पानी को कांच, स्टील, तांबा और मिट्टी के बर्तन में रखकर पीना चाहिए।
वाटर क्लीनिंग ब्लीच और क्लोरिन टैबलेट का करें उपयोग
पानी को साफ करने के लिए वाटर क्लीनिंग ब्लीच और क्लोरिन टैबलेट्स का उपयोग करना चाहिए। अक्सर पानी की टंकी, तालाब की सफाई में इसका उपयोग किया जाता है। गर्मियों के दिनों में बर्तन में पानी भरने के बाद इसे थोड़ी मात्रा में डाल देना चाहिए। इससे पानी को दूषित करने वाले तत्व खत्म हो जाते है और पानी पीने योग्य बन जाता है। इसके साथ ही इससे जलजनित बीमारी की आशंका बेहद कम हो जाती है।
पोर्टेबल फिल्टर का करें उपयोग
पानी को साफ करने के लिए अगर आप घर में आरओ नहीं लगवा पा रहे हैं तो पोर्टेबल फिल्टर लगा सकते हैं। इससे पैरासाइट्स को हटाने में मदद मिलती है। आप जिस जगह रहते हैं, वहां के पानी के हिसाब से पोर्टेबल फिल्टर चुनना चाहिए। यह भी पानी को पीने योग्य साफ बना देता है।
फिटकरी का करे उपयोग
पानी को साफ करने के लिए परंपरागत तरीके के अंतर्गत फिटकरी का उपयोग कर सकते है। बर्तन में पानी भरने के बाद फिटकरी का कुछ टुकड़ा उसमें डाल देना चाहिए। फिटकारी पानी में रहने वाले हानिकारत तत्वों को खत्म करने की शक्ति रखता है। जिसके बदौलत पानी साफ हो जाता है।
सोलर डिसइंफेक्टेंट
धूप की मदद से भी पानी को अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं। पानी को कुछ देर तेज धूप में रखने के बाद काफी हद तक कीटाणुओं का सफाया हो जाता है। हालांकि, ज्यादा गंदे पानी को साफ करने में यह ज्यादा कारगर तरीका नहीं है। लेकिन सामान्य पानी इससे साफ हो जाता है।

  • Related Posts

    *अस्पताल में 11वीं के छात्र ने इंजेक्शन भरा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप*

    बेमेतरा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11वीं कक्षा का एक छात्र अस्पताल परिसर में इंजेक्शन निकालते और भरते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो…

    *दुर्गम कुमनार में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, अंतिम कैंप हुआ स्थापित*

    नारायणपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) नारायणपुर पुलिस ने दशकों से माओवादियों का ‘सेफजोन’ माने जाने वाले दुर्गम क्षेत्र कुमनार में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित कर एक ऐतिहासिक सफलता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 0 views
    *छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा*

    *माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 1 views
    *माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ*

    *रायपुर,,निधन सूचना,(इंतेक़ाल की खबर) शेख अमीर छोटे कबाड़ी अंसार गली मौदहापारा का इंतेक़ाल हो गया, इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजिउन*

    • By SIYASAT
    • March 24, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,निधन सूचना,(इंतेक़ाल की खबर) शेख अमीर छोटे कबाड़ी अंसार गली मौदहापारा का इंतेक़ाल हो गया, इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजिउन*

    *अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 24, 2026
    • 2 views
    *अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार*

    *अवैध अफीम खेती पर पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपियों पर केस दर्ज*

    • By SIYASAT
    • March 24, 2026
    • 1 views
    *अवैध अफीम खेती पर पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपियों पर केस दर्ज*

    *खनिज माफिया पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार, दर्जनभर ट्रैक्टर और 3 हाईवा जब्त*

    • By SIYASAT
    • March 24, 2026
    • 1 views
    *खनिज माफिया पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार, दर्जनभर ट्रैक्टर और 3 हाईवा जब्त*

    You cannot copy content of this page