Home / chhattisgarh / *कोरबा में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा,,आरोपी गिरफ्तार,,, अशरफ मेमन की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।?*

*कोरबा में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा,,आरोपी गिरफ्तार,,, अशरफ मेमन की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।?*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोरबा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कोरबा जिले में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले का पुलिस ने खुलासा किया इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने तांत्रिक समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तंत्र-मंत्र के जरिए 5 लाख रुपये को 2.50 करोड़ रुपये बनाने का लालच देकर तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला

11 दिसंबर को थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास ने तंत्र-मंत्र के माध्यम से धन दोगुना करने का झांसा देकर नितेश रात्रे, असरफ मेमन और सुरेश साहू को अशरफ मेमन के फार्म हाउस में बुलाया था।

10 दिसंबर की रात आशीष दास नायलॉन की रस्सी, नींबू, नारियल, अगरबत्ती और अन्य तांत्रिक सामग्री लेकर फार्म हाउस पहुंचा। उसने मृतकों को तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया बनाकर एक-एक कर कमरे में बुलाया।

सबसे पहले नितेश रात्रे को कमरे में बैठाकर उसके गले में नायलॉन रस्सी डाली गई। बाहर खड़े अन्य आरोपियों ने रस्सी खींचकर उसका गला घोंट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह असरफ मेमन और सुरेश साहू की भी नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

मृतक

प्रारंभ में थाना सिविल लाइन, रामपुर में मर्ग कायम किया गया, बाद में प्रकरण थाना उरगा स्थानांतरित किया गया।

थाना उरगा में अपराध क्रमांक 544/2025 के तहत धारा 103(1), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कार और 5 लाख रुपये नकद सहित अन्य सामग्री जब्त की।

मृतक सुरेश साहू की पत्नी गुड़िया देवी ने कहा कि बिलासपुर का संजय साहू पिछले 5 दिन से कुछ करवाने के लिए पैसे के लिए उनके दिमाग में प्रेशर डाल रहा था। घर आकर उनको रात 12 बजे साथ ले गए। पता नहीं कहां खाना खिलाए हैं। 3 बजे आखिरी बार बात हुई उसके बाद से वह फोन नहीं उठा रहे थे।

स्क्रप कारोबारी मेमन के परिजनों ने जताई षड्यंत्र की आशंका

कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। परिवार और परिचितों का कहना है कि अशरफ बेहद तेज दिमाग का व्यक्ति था, इसलिए 5 लाख देकर 2.5 करोड़ तंत्र-मंत्र से बनाने जैसी बातों पर वह आसानी से विश्वास नहीं कर सकता था। उन्हें शक है कि तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसके साथ कोई बड़ा षड्यंत्र किया गया।

स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन,सुरेश,नितेश मृत अवस्था में मिले।

अशरफ मेमन कबाड़ कारोबार में पूरे कोरबा के साथ-साथ दूसरे जिलों में भी जाना जाता था। जिले में करीब 40 से 50 छोटे-बड़े कबाड़ी दुकानदार उससे जुड़े थे और उसके नाम का काफी दबदबा था। कुछ बड़े कारोबारियों से उसका पुराना विवाद भी चलता रहा। इसी कारोबार में उसका छोटा भाई इमरान भी साथ काम करता था।

अशरफ पर जुआ एक्ट, मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे। कोरबा के अलावा अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ प्रकरण हैं। कारोबार और पुराने विवादों की वजह से शहर में उसके कई दुश्मन भी थे।

कथित तंत्र-क्रिया के दौरान अशरफ की मौत हो गई। यह कैसे हुआ, इस पर लोगों के मन में कई सवाल हैं। अशरफ मेमन 47 साल का था। उसके तीन बेटे हैं- बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। घटना के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है

गिरफ्तार आरोपी

आशीष दास (24 वर्ष), निवासी कमेल बिहार, बिलासपुर
राजेन्द्र जोगी (65 वर्ष), निवासी जरहाभांठा, बिलासपुर
केशव सूर्यवंशी (55 वर्ष), निवासी घुरू, सकरी, बिलासपुर
अश्वनी कुर्रे (42 वर्ष), निवासी अमेरि, थाना सकरी
संजय साहू उर्फ लव कुमार साहू (46 वर्ष), निवासी मोदर, थाना सीपत
भागवत प्रसाद (48 वर्ष), निवासी मुकाम मुड़ापार बाजार, जांजगीर-चांपा
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page