*ऊंगलियों की दिखाई स्याही और आधे टिकट में घूमा चिड़ियाघर*

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बुधवार का दिन कानन पेंडारी जू पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए खास रहा। खास इसलिए क्योंकि सैर करने के लिए पूरा शुल्क नहीं देना पड़ा। केवल ऊंगलियों पर लगी अमिट स्याही का निशान दिखाया। इसके बाद उनसे 50 प्रतिशत ही शुल्क लेकर प्रवेश की अनुमति दे दी गई। ऐसे 247 पर्यटक थे, जिन्होंने मतदान करने की सूचना दी और छूट का लाभ लिया। मतदान जरूरी है। इस अधिकार का उपयोग हर एक मतदाता को करना चाहिए। शत-प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए हर किसी ने अपने- अपने स्तर पर प्रयास किया। कानन पेंडारी जू प्रबंधन ने भी अच्छी पहल की। उन्होंने मतदान के एक दो दिन पहले यह घोषणा कर दी थी कि आठ मई यानी बुधवार को उन पर्यटकों से 50 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा, जिन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। जू प्रबंधन के इस निर्णय की प्रशंसा भी हुई। दरअसल जू प्रबंधन ने पहली बार मतदान को लेकर यह नवाचार किया। मुख्य द्वार पर बाकायदा यह सूचना भी चस्पा की गई थी। यही कारण है कि कुछ पर्यटकों को बुधवार को ही छूट की जानकारी मिली। इसके बिना विलंब किए उन्होंने ऊंगलियों पर लगी स्याही के निशान दिखाए। इसके बाद काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने उनसे केवल 10 रुपये ही प्रवेश शुल्क लिया। जू में वयस्कों के लिए प्रवेश शुल्क 20 रुपये निर्धारित है। सामान्य दिनों में इतना ही शुल्क लिया जाता है और बच्चों से 10 रुपये प्रवेश शुल्क लेने का नियम है। बच्चों से तो इतना शुल्क लिया गया। लेकिन, वयस्कों को मतदान करने की जानकारी देने के बाद आधा शुल्क लिया गया। इस छूट से पर्यटक प्रसन्न भी नजर आए। जिन पर्यटकों को छूट दिया गया, उनमें 115 महिला और 132 पुरुष शामिल हैं।

  • Related Posts

    *कांकेर में IED निष्क्रिय करते समय धमाका, तीन DRG जवान शहीद*

    कांकेर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  माओवादियों की ओर से बिछाए गए आईईडी हटाने के अभियान में लगे सुरक्षा बल के तीनकर्मी शनिवार को कांकेर-नारायणपुर सीमा पर शनिवार को हुए धमाके में बलिदान…

    *बस्तर में अंधविश्वास: जादू-टोना के शक में दो भाइयों ने की हत्या*

    जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव में हुई हत्या ने अंधविश्वास की जड़ों को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जादू-टोना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page