Home / राजधानी / *रायपुर,श्री दिगम्बर जैन मंदिर में,पंडित नितिन जी के सानिध्य में श्री आदिनाथ विद्या धार्मिक पाठशाला का शुभारम्भ,सियासत दर्पण न्यूज़ से तपेश जैन की रिपोर्ट*

*रायपुर,श्री दिगम्बर जैन मंदिर में,पंडित नितिन जी के सानिध्य में श्री आदिनाथ विद्या धार्मिक पाठशाला का शुभारम्भ,सियासत दर्पण न्यूज़ से तपेश जैन की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर श्री दिगम्बर जैन मंदिर,मालवीय रोड बड़े मंदिरजी में विराजित मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान के समक्ष लंबे अंतराल के बाद पंडित नितिन जी के सानिध्य में श्री आदिनाथ विद्या धार्मिक पाठशाला का शुभारम्भ मंगलाचरण से हुआ। समाज के सदस्यो एवं छोटे-छोटे बच्चो ने जैन विधि अनुसार आज अभिषेक, शांतिधारा व पूजन व भक्तामर विधान अमरचंद, यशवंत किशोर , महेंद्र ,प्रथम ,मेघा,जया जैन परिवार की तरफ़ किया गया जिसमे 40 श्रावको ने भगवान का अभिषेक पूजन पं संजय जैन के मार्गदर्शन में किया, तत्पश्चात विद्यासागर हॉल में बाल बोध धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण हेतू नई डिजिटल तकनीक के द्वारा प्रोजेक्टर में जैन धर्म का कर्तव्य, भेद एवं गुणों पर आधारित वीडियो के चित्रण को 45 बच्चो ने देख कर धर्म के मूल को समझा ।
कार्यक्रम संयोजक लोकेश चंद्रकांत जैन ने बताया उक्त पाठशाला को अनवरत रुप से प्रभारी श्रीमति संध्या दिलीप जैन के द्वारा विगत 6 वर्षो से चलाया जा रहा है, जिसमे कोरोना काल में ऑनलाईन पाठशाला भी शामिल है । मंच पर विराजित अध्य्क्ष यशवंत जैन , सचिव सुजीत जैन , कोषाध्यक्ष दिलीप जैन , ट्रस्टी भरत जैन, डा देवकुमार जी पूर्व मेनेजिग ट्रस्टी, नवीन मोदी पूर्व अध्यक्ष ने सभी बच्चो को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी ।बच्चों में उत्साह बना रहे इसलिए उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया गया जिनके पुण्यार्जक श्री इंद्रकुमार अनिलकुमार जैन, झाबक बाड़ा (भाटापारा वाले) व स्वल्पाहार पुण्यार्जक:-भरतलाल जी,हर्षवर्धन, प्रिंस जैन भोरावत कि तरफ व्यवस्था की गईं थी।
कार्यक्रम में श्रद्धेय जैन, नीरज जैन विजय जैन ,नरेश सिंघई, रमेश जैन,राजेश सिंघई, चंद्रकांत जैन, प्रमोद जैन, अमर चंद जी ,सुनील जैन , भरत हथाया , प्रत्युष जैन , विमल जैन, चंद्रेश जैन, महावीर जैन, राजीव जैन , जितेंद्र जैन,प्रभात जैन पाटोदी जी, रोमिल जैन, दिनेश जैन , मुकेश जैन , गुलशन व महिला मंडल प्रमुख रूप से उपस्थित रही

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page