Home / राजधानी / *रायपुर,मौदहापारा में आज से दस रोज़ा ज़िक्रे शोहदा-ए-करबला में तकरीर*

*रायपुर,मौदहापारा में आज से दस रोज़ा ज़िक्रे शोहदा-ए-करबला में तकरीर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,हर साल की तरह इस साल भी मर्कज़ी वाज़ कमेटी मौदहापारा की जानिब से 8 जुलाई 2024 से 18 जुलाई 2024 तक, मुताबिक़ 1 मुहर्रमुल हराम से 11 मुहर्रमुल हराम 1446 ही. तक दस रोज़ा ज़िक्रे शोहदा-ए-करबला रात 9ः30 बजे से हज़रत हांडी वाले बाबा साहब की दरगाह के पास मौदहापारा में मनाया जायेगा,जिसमें मुकर्रिरे खुसूसी आले रसूल शहज़ाद-ए-सिमनां पीरे तरीक़त रहबरे शरीअत,जानशीने हुजूर सूफिए मिल्लत हज़रत अल्लामा अलहाज सैय्यद शाह मोहम्मद अहमद अशरफ मियां अशरफीउल जीलानी खलीफा-ए-हुज़ूर सरकारे कलां किछौछा शरीफ, व खतीबे अहले सुन्नत हज़रत अल्लामा मौलाना हाफ़िज़ व क़ारी गुलाम मोहीयुद्दीन अशरफी जामई साहब दुर्ग (छ.ग.) खलीफ ए हुजूर काइदे मिल्लत किछौछा शरीफ तकरीर फरमाएंगे। नाते पाक तौक़ीर अशरफी, मौलाना बसीर साहब,शफी भाई,अब्दुल सईद, पेश करेंगे। जलसे की निज़ामत मौलाना अब्दुल रज़्ज़ाक़ अशरफी साहब कोटा करेंगे।
आप तमामी हज़रात से पुरखुसूल गुज़ारिश है कि प्रोग्राम में शिरकत फरमाकर सवाबे दारैन से माला माल हों। वक़्त का खास ख्याल रखें। तक़रीर रात 9ः30 बजे से शुरू हो जायेगी। औरतों के बैठने का इंतेज़ाम रखा गया है

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page