*दुर्ग,मार्निंग वाक पर निकले पति-पत्नी की मौत*

दुर्ग/भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) बुधवार की सुबह नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा बाईपास के पास एक ट्रैक्टर ट्राली चालक की लापरवाही के कारण एक दंपती की मौत हो गई। वहीं उनका सात साल नाती बाल-बाच बचा। एक ही ट्रैक्टर से दो ट्राली को जोड़ा गया था। दोनों ट्राली में खाद लदा था। सड़क पर चलने के दौरान उछाल से पिछली ट्राली का ज्वाइंटर निकला और अनियंत्रित ट्राली ने दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। दंपती अपने सात साल के नाती को लेकर टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ। सूचना मिलने पर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राली को क्रेन की मदद से ट्राली को हटा रही है। घटना के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अहिवारा निवासी नुमान सिंह साहू (58) अपनी पत्नी पिरीतिन बाई साहू (53) और अपने सात साल के नाती को लेकर सुबह करीब साढ़े पांच बजे टहलने के लिए निकला था। वे तीनों टहलते हुए अहिवारा बाईपास के पास पहुंचे थे। इसी दौरान धमधा की ओर से एक ट्रैक्टर और उसके पीछे लगी दो ट्राली वहां से गुजर रही थी। दोनों ट्राली में खाद लदा था। पिछली ट्राली का ज्वाइंटर अचानक निकला। जिसे पीछे लगी ट्राली ने अनियंत्रित होकर नुमान सिंह साहू और उसकी पत्नी पिरीतिन बाई साहू को अपनी चपेट में ले लिया। ट्राली को अपनी ओर आता देख पिरीतिन ने अपने सात साल के नाती को सड़क के दूसरी ओर धक्का दे दिया। जिससे वो बाल बाल बच गया। हादसे में पिरीतिन बाई साहू और नुमान सिंह साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पिरीतिन बाई साहू की पहले मौत हुई और उसके बाद नुमान सिंह साहू ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले में किसान और परिवहन करने वालों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक ट्रैक्टर का खर्च बचाने के लिए इस तरह के जुगाड़ अपनाए जा रहे हैं। ट्राली के पीछे एक और ट्राली को जोड़ने का जुगाड़ बनाया जा रहा है और उससे एक से अधिक ट्राली लगाकर परिवहन किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार एक ट्रैक्टर में एक ही ट्राली लगाई जानी चाहिए लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में एक ट्रैक्टर से दो ट्राली जोड़कर चलाया जा रहा है। ये एक गंभीर लापरवाही है। यदि इस पर नकेल नहीं कसा गया तो भविष्य में और भी घटनाओं की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। नंदिनी नगर थाना के टीआइ राजेश साहू ने कहा, घटना के बाद आरोपित ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। जांच के बाद आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    *दुर्ग,,महिला डॉ. के साथ अहसहनीय अमानवीय कृत्य के विरोध में महिला संगठन हुई एकजुट,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ शमीम खान की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ शमीम खान की रिपोर्ट दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,अलमदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ओर उनके साथ मिलकर नया सवेरा महिला जागृति, बौद्ध समाज,बीबी फातमा…

    *दुर्ग,शमीम अशरफी बनी सियासत दर्पण न्यूज़ की दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ*

    रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,सियासत दर्पण न्यूज़ में शमीम अशरफी को दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ,नियुक्त किया किया गया है,दुर्ग जिला की नई ब्यूरो चीफ शमीम अशरफी से सियासत दर्पण न्यूज़ ग्रुप पूरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 12 views
    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    You cannot copy content of this page