*रायपुर,लचर स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली महिला की जान,युवा काँग्रेस ने की परिजन को मुआवजा और जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्यवाही की मांग*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,मेकाहारा रायपुर में 25 जनवरी से भाटापारा निवासी अनिता शर्मा 45 वर्ष का हार्ट और थाइराइड बीमारी के चलते इलाज चल रहा था उसे अस्पताल प्रशासन ने एम आई 1 आई सी यू में भर्ती कर रखा था ।
26 जनवरी को डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति गंभीर बताते हुए परिजनों से एक ऐसा इंजेक्शन ( inj . Levothyroxine ) लाने को कहा जो इंजेक्शन पूरे प्रदेश में ढूंढने के बाद भी नही मिला ।

 


इंजेक्शन नही मिलने की जानकारी जब परिजनों द्वारा डॉक्टर को दी गयी तत्पश्चात डॉक्टरों ने कोई कार्यवाही नही की । इसके बाद 28 जनवरी को मरीज को जिस वेंटिलेटर में रखा गया था वह खराब हो गया जिसकी जानकारी परिजनों ने डॉक्टरों को दी जानकरी देने के 3 घंटे बाद वेंटिलेटर ठीक करने टीम आयी और मरीज को बिना दूसरे वेंटिलेटर में शिफ़्ट किये वेंटिलेटर रिपेयर किया गया इसी बीच महिला की मौत हो गयी ।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ खान ने अपने साथियों ऋषभ चंद्रकार , प्रदेश सचिव मनहरण वर्मा,राजेश दास,ढिगेश्वर निषाद, बबलू साहू, आवेश अशरफी, मोंटू साहू, सलमान खान के साथ आज कलेक्टर से मुलाक़ात कर मरीज के परिजनों को मुआवजा और जिम्मेदार डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग की है । युवा कांग्रेस के सचिव आसिफ़ खान ने कहा है इस पूरी घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह लचर है गरीबों का इलाज शासकीय अस्पतालों में ठीक से नही किया जा रहा है अगर तत्काल स्वास्थ्य व्यवस्था नही सुधारी गयी तो पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page