*पुलिस चेकिंग के दौरान तीन युवकों से 2 करोड़ 64 लाख रुपये बरामद, पूछताछ जारी*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस चेकिंग के दौरान तीन युवकों से 2 करोड़ 64 लाख रुपये बरामद किया है। पकड़े गए तीनों शख्‍स दुर्ग जिले के रहने वाले हैं। पुलिस तीनों संदिग्‍धों से पूछताछ कर रही है। दरअसल, थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कार्रवाई करते हुए तीन युवकों से 2 करोड़ 64 लाख रुपये बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अनुराग झा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध कारोबार पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में 30-31 जनवरी की दरमियानी रात भिलाई भट्ठी थाना एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम को भिलाई सेक्टर -1 में एसबीआई बैंक के पास खड़ी दो कारों में सवार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अवैध कारोबार से प्राप्त रुपयों के लेनदेन की जानकारी मिली। सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी थाना पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जब घेराबंदी कर ब्रेजा कार व क्रेटा वाहन में सवार तीन व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से 2 करोड़ 64 लाख रुपये कैश बरामद किया है। कार में सवार तीनों की पहचान गोविंद चंद्राकर (57 वर्ष), विशाल कुमार साहू (28 वर्ष), पंकज साव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों से जब पुलिस ने कैश के बारे में पूछताछ की तो वे सही जानकारी नहीं दे सके।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page