*पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि पंडरिया हादसे के प्रभावितों से मिला*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
शासन तंत्र की लापरवाही से पंडरिया में 19 लोगों की जान गयी – दीपक बैज
आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियों के जान की कोई कीमत नहीं
मुआवजा राशि अपर्याप्त मृतकों को 20 लाख, घायलों को 5 लाख दिया जाय
रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) कवर्धा जिले के पंडरिया में हुये सड़क हादसे में मृत हुये लोगों के परिजनों और घायलों से मिलने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभावितों के गांव सेमरहा गये थे। प्रभावितों से मिलने के बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह घटना बहुत हृदय विदारक है। शासन तंत्र की लापरवाही के कारण इतने आदिवासियों की जानें चली गयी। प्रदेश का मुख्यमंत्री आदिवासी है लेकिन उसकी नजर में आदिवासियों के जान की कोई कीमत नहीं है। एक पिकअप में 35 लोग रोज हफ्तो से भर-भरकर आते जाते थे, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और वन अमले के लोगों ने कभी रोका क्यों नहीं? यदि सरकार सही समय पर कदम उठाई होती तो इतने आदिवासियों की जान नहीं जाती। परिवहन विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है अतः उनकी खुद की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। गृहमंत्री के गृह जिले में मालवाहक वाहन में सवारी ढोई जा रही थी उनकी पुलिस कहां थी?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार का इस घटना के बाद रवैय्या बेहद ही आपत्तिजनक रहा सिर्फ शोक व्यक्त करके पल्ला झाड़ लिये, पीड़ितो को दी गयी सहायता राशि 5 लाख भी अपर्याप्त है। मृतकों के परिजनों को 20 लाख रू. तथा घायलों को 5 लाख रू. की सहायता राशि सरकार तत्काल जारी करे। इस घटना में शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता श्रमिक बीमा योजना के तहत सभी को लाभ दिया जाना चाहिये। जानकारी आई है कि केवल दो लोगों को ही बीमा योजना का लाभ मिला है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस घटना के बाद भी सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाये गये है। जबकि कवर्धा में ही भोरमदेव के पास भी पिकअप पलटने से 7 लोगों की मौतें पहले भी हो चुकी है। पूरे प्रदेश में मालवाहकों में ठूस-ठूस कर लोगों को ढोया जा रहा है। सरकार पंडरिया की घटना के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ पीड़ितो से मिलने के लिये विधायक दलेश्वर साहू, विधायक भोलाराम साहू, विधायक यशोदा वर्मा, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, पूर्व-प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कवर्धा महेश चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष कवर्धा होरी राम साहू गये थे।
48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    अंबिकापुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में पिकअप वाहन के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम…

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  सुशासन तिहार का जो रिपोर्ट कार्ड सामने आया है, उसने सरकारी दावों के बीच मैदानी हकीकत को साफ कर दिया है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, शहर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    *नवा रायपुर में 18 सरकारी विभागों में लगेंगे 2,370 किलोवाट के सोलर प्लांट*

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

    *रायपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद बिजली कंपनी के ईई निलंबित*

    *रायपुर में रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद बिजली कंपनी के ईई निलंबित*

    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन विभाग के तहत*

    *छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन विभाग के तहत*

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    *आम लोड पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला से भिड़ी, क्लीनर ने मौके पर तोड़ा दम*

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    *बिलासपुर में सुशासन तिहार के दौरान लोगों ने उठाई मकान और जमीन पट्टे की मांग*

    You cannot copy content of this page